पैसों के लेनदेन में भाई और मां की पिटाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खुसरूपुर : बीती रात सोमवार को तकरीबन 11 बजे खुसरूपुर क्षेत्र के गनीचक मुहल्ले के ललित यादव ने तीस हजार रुपया को लेकर अपनी मां सियापति देवी व भाई दिलीप कुमार, नयन राय के साथ मारपीट की. बताया जा रहा कि तीस हजार रुपयों को लेकर पिछले कई दिनों से आपस में विवाद चल रहा […]
विज्ञापन
खुसरूपुर : बीती रात सोमवार को तकरीबन 11 बजे खुसरूपुर क्षेत्र के गनीचक मुहल्ले के ललित यादव ने तीस हजार रुपया को लेकर अपनी मां सियापति देवी व भाई दिलीप कुमार, नयन राय के साथ मारपीट की. बताया जा रहा कि तीस हजार रुपयों को लेकर पिछले कई दिनों से आपस में विवाद चल रहा था.
जानकारों की मानें तो इस झगड़े का विवाद का कारण बहन गौरी की शादी में तीनों भाइयों ने तीस-तीस हजार रुपया देने की बात स्वीकारी थी. बहन की शादी धूमधाम से कर दी गयी और कुछ दिन बीतने के बाद जब ललित यादव से भाई दिलीप कुमार व नयन राय ने पैसे मांगा तो देने से साफ इन्कार कर दिया.
और इस बात को लेकर आपस में पहले कहा सुनी और फिर देखते देखते ललित यादव ने कुछ लोगों को बुलाकर मां सियापति देवी और भाई दिलीप कुमार व नयन राय के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की, जिसमें सभी का सिर फट गया. यह देख सभी मौके से फरार हो गये. इस घटना की दिलीप कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इस घटना पर खुसरूपुर थाना प्रभारी ज्योति कुमार बसु ने बताया कि बहन की शादी में गच्छे पैसे देने से ललित यादव ने देने से इन्कार कर दिया और उल्टे ललित यादव ने कुछ लोगों के साथ अपनी मां व भाई के साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गया. सभी घायलों का इलाज खुसरूपुर के पीएचसी में कराया गया है. दिलीप कुमार ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










