पटना : कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को औरंगाबाद में पार्टी के प्रत्याशी निखिल कुमार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 3 अप्रैल को सासाराम में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि वे स्वयं औरंगाबाद में राहुल गांधी की सभा को सफल बनाने के लिए कैंप किये हुए हैं.
उन्होंने बताया कि एनएसयूआइ, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव का दौरा कर राहुल गांधी की सभा में पहुंचने का न्योता दे रहे हैं. इसके बाद वह सासाराम चले जायेंगे.