Bihar News: ससुराल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, सिर में घुसा ऑटो का रड

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News ऑटो में लगा लोहे का सरिया अनिरुद्ध के सिर में घुस गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हालांकि ऑटो सवार अन्य लोग बाल -बाल बच गए.

विज्ञापन

Bihar News बिहार के औरंगाबाद जिला के जिनोरिया एवं पसवा गांव के बीच तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत होगी. मृतक की पहचान गोह थाना क्षेत्र के घेजना गांव निवासी स्व दीपन पासवान के पुत्र अनिरूद्ध पासवान के रूप में हुई है.

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के चचेरे भाई चितरंजन कुमार ने बताया कि अनिरुद्ध धनाव गांव स्थित अपने ससुराल में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचा था.

वहां से बुधवार की शाम हाथीखाप गांव गया था. तिलक समारोह में शामिल होने के बाद ऑटो पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था. उस ऑटो में आधे दर्जन लोग सवार थे. रात्रि एक बजे के करीब जैसे ही वह जिनोरिया एवं पसवा के बीच पहुंचा,वैसे ही विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में जा रहा ट्रक ऑटो में धक्का मारते हुए फरार हो गया.

इस क्रम में ऑटो में लगा लोहे का सरिया अनिरुद्ध के सिर में घुस गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हालांकि ऑटो सवार अन्य लोग बाल -बाल बच गए. घटना की सूचना मिलते ही बदहवास परिजन वहां पहुंचे और देखते ही चीत्कार उठे. कुछ लोगों ने होनी का हवाला देकर बिलखते परिजनों को शांत कराया.

थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि ऑटो पर सवार लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी थी. उसके बाद स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और शव को बरामद कर औरंगाबाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन