ePaper

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप: बजरंग पूनिया ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय पहलवान

Updated at : 19 Sep 2022 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप: बजरंग पूनिया ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय पहलवान

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता. उन्होंने कांस्य पदक के मैच में पुएर्टो रिको के सेबस्टियन रिवेरा को 11-9 से हराकार पदक हासिल किया. इसी के साथ पूनिया ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

World Wrestling Championship: बेलग्रेड में जारी वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय स्टार पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने इतिहास रच दिया है. पूनिया ने पुरुषों के 65 किलो फ्रीस्टाइल भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता. उन्होंने कांस्य पदक के मैच में पुएर्टो रिको के सेबस्टियन रिवेरा को 11-9 से मात दी. इसी के साथ बजरंग पूनिया ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पूनिया वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में ऐसा करने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं.

बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य पदक

टोक्यो ओलंपिक और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक हासिल किया. उन्होंने 65 किलोग्राम भार वर्ग में पुएर्टो रिको के सेबस्टियन रिवेरा को 11-9 से हराकर कांस्य पदक जीता. इस मैच में बजरंग पूनिया 0-6 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी की और कांस्य पदक अपने नाम किया.


Also Read: INDW vs ENGW: भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर सीरीज में जीत से की शुरुआत
World Wrestling Championship में रचा इतिहास

इससे पहले बजरंग पूनिया को क्वार्टर फाइनल में जॉन दियाकोमिहालिस के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद उन्होंने रेपचेज में कांस्य पदक जीता. बजरंग पूनिया का वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में यह चौथा मेडल है. इससे पहले पूनिया ने साल 2013 में ब्रॉन्ज, 2018 में सिल्वर और 2019 में फिर से ब्रॉन्ज जीता था. इसी के साथ बजरंग पूनिया वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में चार मेडल जीतने पहले भारतीय पहलवान बने.

कॉमनवेल्थ गेम्स में भी कर चुके हैं कमाल

बजरंग पूनिया ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी शानदार प्रदर्शन किया था. यहां उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था. बजरंग पूनिया ने फाइनल में कनाडा के लचलान मैकनील को 9-2 से मात देकर गोल्ड अपने नाम किया था. इससे पहले बजरंग पूनिया ने 2014 में सिल्वर मेडल और 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. बजरंग पूनिया टोक्यो ओलंपिक में ब्रान्ज मेडल अपने नाम कर चुके हैं.

Also Read: विराट कोहली हमारे तीसरे ओपनर हैं लेकिन केएल राहुल T20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करेंगे, रोहित शर्मा की दो टूक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola