कौन है वैभव सूर्यवंशी को आउट करने वाला यह गेंदबाज? दिल्ली ने लाखों में खरीदा, पंजाब के खिलाफ मैच में मचाई थी तबाही 

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

माधव तिवारी

Madhav Tiwari: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के 62वें  मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के बाद प्लेऑफ का रेस और रोमांचक हो गया है. इस मुकाबले में दिल्ली के युवा गेंदबाज माधव तिवारी अपनी जादुई गेंदबाजी से छा गए है.

विज्ञापन

 Madhav Tiwari: आईपीएल 2026 के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स पर 5 विकेट से एक शानदार जीत दर्ज की है. इस जीत के असली हीरो एक बार फिर मध्य प्रदेश के युवा सनसनी माधव तिवारी रहे. पंजाब किंग्स के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद, माधव ने अपनी जादुई गेंदबाजी का सिलसिला यहाँ भी जारी रखा. उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन खर्च किए और 2 बड़े विकेट अपने नाम किए. इसमें खतरनाक फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी का विकेट हासिल किया. 

विज्ञापन

कौन है माधव तिवारी

मध्य प्रदेश के मऊगंज के रहने वाले 22 वर्षीय माधव तिवारी आज आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं.लेकिन माधव के लिए यह सफर आसान नहीं था. 2025 की नीलामी में दिल्ली ने उन्हें 40 लाख में खरीदा था. पर पूरे सीजन में उन्हें सिर्फ मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें वे अपनी छाप नहीं छोड़ सके. आम तौर पर ऐसे प्रदर्शन के बाद युवा खिलाड़ी रिलीज कर दिए जाते हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने इस ऑलराउंडर पर अपना भरोसा बनाए रखा और 2026 के लिए रिटेन किया.

एमपीएल (MPL) से मिला टर्निंग पॉइंट

माधव को पहचान मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) में भोपाल लेपर्ड्स की ओर से खेलते हुए मिली. जहां दिल्ली कैपिटल्स के स्काउट्स की नजर उनके पर  पड़ी. हालांकि उन्होंने राज्य के लिए अंडर-19 और अंडर-23 स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया था. सी.के. नायडू ट्रॉफी (U-23) में मुंबई के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ उन्होंने 83 रनों की जुझारू पारी खेली. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola