शुभमन गिल के हाथ से फिसली ऑरेंज कैप, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का दबदबा बरकरार 

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

साई सुदर्शन ऑरेंज कैप के साथ पोज देते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IPL 2026 Orange Cap Race: आईपीएल 2026 के 66वें मैच में भले ही एक टीम पूरी तरह हावी रही. लेकिन ऑरेंज कैप की रेस में दो खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली.

विज्ञापन

IPL 2026 Orange Cap Race: आईपीएल 2026 के 66वें मैच में भले ही एक टीम पूरी तरह हावी रही. लेकिन ऑरेंज कैप की रेस में दो खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली.आईपीएल 2026 का 66वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ, जिसमें गुजरात ने बेहद आसानी से जीत दर्ज की. मैच भले ही एकतरफा रहा, लेकिन ऑरेंज कैप की रेस के लिहाज से यह बहुत रोमांचक था. इस मैच के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया. इसके साथ ही ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप-2 में पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

गिल से कुछ ही देर में छिन गई ऑरेंज कैप

चेन्नई के खिलाफ इस मैच में गुजरात के ओपनर्स शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने कमाल कर दिया. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 12.2 ओवर में 125 रनों की तूफानी साझेदारी की. कप्तान शुभमन गिल 37 गेंदों पर 64 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी के दम पर उनके सीजन में कुल 616 रन हो गए और वह ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 पर पहुंच गए. लेकिन गिल की यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी. उनके आउट होने के बाद भी साई सुदर्शन क्रीज पर जमे रहे और 53 गेंदों पर 84 रनों की शानदार पारी खेल डाली. इस पारी के साथ सुदर्शन के 14 मैचों में 638 रन हो गए और उन्होंने अपनी ही टीम के कप्तान गिल को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया.

वैभव सूर्यवंशी पहुंचे तीसरे नंबर पर

गुजरात के बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी अब 579 रनों (13 मैच) के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं. लेकिन उनके पास अभी एक मैच और बचा है, जिससे वह पासा पलट सकते हैं. वहीं, ऑरेंज कैप की रेस में मिचेल मार्श 563 रनों के साथ चौथे और हेनरिक क्लासेन 555 रनों के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए हैं.

भुवनेश्वर कुमार का जलवा कायम

पर्पल कैप की रेस में आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से टॉप पर बने हुए हैं. उनके नाम 13 मैचों में 24 विकेट हैं. हालांकि, कगिसो रबाडा भी 14 मैचों में 24 विकेट लेकर अब उनके बराबर पहुंच गए हैं. लेकिन भुवनेश्वर कुमार का इकॉनमी रेट बेहतर होने की वजह से वह अभी भी पहले नंबर पर हैं. वहीं, रबाडा दूसरे नंबर पर काबिज है. हालांकि, इस मैच में गुजरात के राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जिससे उनके अब कुल 19 विकेट हो गए हैं. उन्होंने चौथे नंबर पर आकर टॉप-5 में एंट्री मार ली है. इनके अलावा अंशुल कंबोज 21 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर और कार्तिक त्यागी 18-18 विकेट लेकर इस रेस में बने हुए हैं.

ये भी पढ़े- शुभमन गिल ने हवा में उड़कर पलटा मैच का रुख, वीडियो वायरल 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola