ePaper

Commonwealth Games 2022: आज क्रिकेट और हॉकी सहित कई खेलों में चुनौती देंगे भारतीय खिलाड़ी

Updated at : 29 Jul 2022 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
Commonwealth Games 2022: आज क्रिकेट और हॉकी सहित कई खेलों में चुनौती देंगे भारतीय खिलाड़ी

22वें राष्ट्रमंडल खेलों की रंगारंग शुरुआत हो गयी है. अब हर देश के खिलाड़ी एक दूसरे से स्वयं को अव्वल साबित करने की कोशिश करेंगे. कोरोना महामारी के बाद राष्ट्रमंडल खेल प्रतिबंधों के बिना आयोजित किया जा रहा है.

विज्ञापन

हॉकी: भारतीय महिला टीम का मुकाबला घाना से

बर्मिंघम: विश्व कप में लचर प्रदर्शन के गम को भुलाते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार को घाना के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत बड़े अंतर से जीत के साथ करना चाहेगी. भारतीय टीम को पूल ए में मेजबान इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स, घाना के साथ रखा गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और कीनिया पूल बी में हैं. पुरुष टीम की तरह भारतीय महिला टीम भी गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों से खाली हाथ लौटी थी. कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में इंग्लैंड ने उसे 6-0 से हराया था. 1998 में महिला हॉकी के शामिल होने के बाद से भारत ने 2002 में मैनचेस्टर में स्वर्ण पदक जीता था. ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन के अलावा भारतीय टीम इस सत्र में प्रो लीग में पदार्पण करते हुए तीसरे स्थान पर रही थी.

क्रिकेट : पहले मैच में आज ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत

लगभग 14 सालों के बाद क्रिकेट की राष्ट्रमंडल खेल में वापसी हो रही है. हालांकि पुरुषों की जगह महिला टीम हिस्सा ले रही हैं. भारत का शुक्रवार को पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है. इस मैच को भारत के लिए जीतना महत्वपूर्ण होगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व विजेता है और भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है. मैच (रात 08:00 बजे)

तैराकी: कुशाग्र रावत – 400 मीटर फ्री स्टाइल हीट (दोपहर 3:00 बजे) आशीष कुमार सिंह – 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 हीट (दोपहर 3:00 बजे) साजन प्रकाश – 50 मीटर बटरफ्लाई हीट (दोपहर 3:00 बजे) श्रीहरि नटराज – 100मी बैकस्ट्रोक एच (दोपहर 3:00 बजे) कुशाग्र रावत – (अगर क्वालीफाइ कर लिया) – 400 मीटर फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल (रात 11:30 बजे) आशीष कुमार सिंह – (अगर क्वालीफाइ कर लिया) – 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 फाइनल (रात 11:30 बजे) साजन प्रकाश – (अगर क्वालीफाइ कर लिया) – 50 मीटर बटरफ्लाइ सेमी (रात 11:30 बजे) श्रीहरि नटराज – (अगर क्वालीफाइ कर लिया) – 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमी (रात 11:30 बजे)

मुक्केबाजी: शिव थापा : पुरुष 63.5 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे) सुमित कुंडु : पुरुष 75 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे) रोहित टोकस : पुरुष 67 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे) आशीष चौधरी : पुरुष 80 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे)

जिमनास्टिक्स: योगेश्वर, सत्यजीत, सैफ – पुरुष व्यक्तिगत और टीम क्वालीफाइंग (रात 1:30 बजे) पुरुष टीम फाइनल : (अगर क्वालीफाइ कर लिया) (रात 10:00 बजे)

लॉन बॉल्स: नयानमोनी – महिला एकल (दोपहर 1.00 बजे), दिनेश, नवनीत, चंदन – पुरुष ट्रिपल्स (दोपहर 1.00 बजे) सुनील, मृदुल – पुरुष पेयर दौर 1 (शाम 7.30 बजे) रूपा, तानिया, लवली – महिला फोर दौर 1 (शाम 7.30 बजे)

स्क्वॉश: सौरव, रमित, अभय – राउंड 64 (शाम 4.30 बजे) जोशना, सुनैना, अनहत – राउंड 64 (शाम 4.30 बजे) पुरुष एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे)

महिला एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे)

टेबल टेनिस: पुरुष टीम – क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे) महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे) पुरुष टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे) महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे)

ट्रैक साइकिलिंग: विश्वजीत, नमन, वेंकप्पा, अनंत, दिनेश- पुरुष टीम परसुईट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे) मयूरी, त्रियशा, शुशिकला- महिला टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे) रोजित, रोनाल्डो, डेविड, एसो- पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे) पुरुष टीम परसुईट फाइनल (क्वालीफाइ किया तो) (रात 8:30 बजे) महिला टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (क्वालीफाइ किया तो) (रात 8:30 बजे) पुरुष टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (क्वालीफाइ किया तो) (रात 8:30 बजे)

ट्रायथलॉन: आदर्श, विश्वनाथ – पुरुष फाइनल (दोपहर 3:30 बजे) संजना, – महिला फाइनल (शाम 5:30 बजे).

डकवर्थ लुईस नियम से अंतिम वनडे 119 रन से जीता भारत

वेस्टइंडीज को उसके घर में वनडे में भारत ने पहली बार 3-0 से हराया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola