SRH vs KKR: वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी, ट्रेविस हेड के अर्धशतक के साथ हैदराबाद ने बनाए 165 रन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो-सोशल मीडिया)
आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट गंवाकर 165 रन बनाए.
SRH vs KKR: पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की. अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद ईशान किशन और ट्रेविस हेड के बीच 61 रनों की साझेदारी हुई. हेड ने 61 रनों की पारी खेली. वहीं ईशान किशन ने 42 रन बनाए.
इसके बाद कोई बल्लेबाज ज्यादा कुछ कर नहीं सका. क्लासेन ने 11 रनों की पारी खेली. वहीं पैट कमिंस ने 10 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने 3, कार्तिक त्यागी ने 2 और सुनील नारायण ने 2 विकेट चटकाए.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती.
इम्पैक्ट सब: फ़िन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी, नवदीप सैनी और टिम साइफर्ट
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा.
इम्पैक्ट सब: हर्ष दुबे, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन और ज़ीशान अंसारी.
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. हैदराबाद 9 मुकाबले में 6 मैचों में जीत हासिल की है. 12 अंकों के साथ हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है. वहीं कोलकाता के लिए यह सीजन अच्छा नहीं गुजरा है. कोलकाता की टीम 8 मैचों में 2 जीत ही दर्ज कर पाई है. कोलकाता 5 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है.
टॉस जीतने के बाद पैट कमिंस ने क्या कहा?
पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि पिच अच्छी लग रही है और काफी गर्मी भी है, इसलिए हम पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेंगे. मैं पिच को पढ़ने में ज़्यादा माहिर नहीं हूं, लेकिन यह देखने में अच्छी लग रही है. युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि अनुभवी खिलाड़ियों ने भी अपनी भूमिका अच्छी तरह निभाई है. मेरा मानना है कि हम एक मैच को छोड़कर हर बार 220 के पार गए हैं. हमें पता है कि हम हर मैच नहीं जीतेंगे, लेकिन हमारा यह तरीका हमारे लिए अच्छा काम कर रहा है.
यह भी पढ़ें: हैदराबाद में 40 डिग्री तापमान पर शुरू होगा हाई वोल्टेज मैच, आमने-सामने होंगे केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए