शुभमन गिल ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

Updated:
विज्ञापन

शुभमन गिल, टेस्ट कप्तान (एक्स)

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने क्रिकेट जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. वे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के एक चक्र में बतौर कप्तान 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इस खास उपलब्धि ने उन्हें दिग्गजों की सूची में शामिल कर दिया है.

विज्ञापन

Shubman Gill Creates History: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया. गिल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के एक चक्र में बतौर कप्तान 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं.

विज्ञापन

Shubman Gill: 26 रन बनाते ही रचा इतिहास

शुभमन गिल को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ 26 रन की जरूरत थी. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 108 गेंदों पर 50 रन बनाकर यह मुकाम हासिल किया. इसके साथ ही 2025-27 WTC चक्र में बतौर कप्तान उनके 1000 रन पूरे हो गए. कोलंबो टेस्ट गिल का इस WTC चक्र में कप्तान के तौर पर 10वां मुकाबला है. अब उनके नाम 1024 रन दर्ज हो चुके हैं.

Shubman Gill: इंग्लैंड के खिलाफ बनाए थे 754 रन

शुभमन गिल अपने बल्ले को चूमते हुए (फोटो- सोशल मीडिया)
शुभमन गिल अपने बल्ले को चूमते हुए (फोटो- सोशल मीडिया)

गिल ने 20 जून 2025 को लीड्स के हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट कप्तान के रूप में अपना डेब्यू किया था. कप्तान बनने के बाद उनकी पहली टेस्ट सीरीज बेहद शानदार रही. इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में उन्होंने 754 रन बनाए. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर 2025 में खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में गिल ने 192 रन बनाए.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें सिर्फ एक पारी खेलने का मौका मिला, जिसमें वह 4 रन ही बना सके. श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट में गिल ने दोनों पारियों में 16 और 8 रन बनाए थे. हालांकि, दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने अर्धशतक लगाकर वापसी की और बतौर कप्तान 1000 रन पूरे किए.

ये भी पढ़ें: कौन हैं सारांश जैन? जिन्होंने 33 साल की उम्र में भारत के लिए किया टेस्ट डेब्यू

Shubman Gill: विराट कोहली को पीछे छोड़ा

WTC के एक चक्र में भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शुभमन गिल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. कोहली ने 2019-21 WTC चक्र में भारत के लिए 15 मैच खेले थे और 934 रन बनाए थे. अब गिल इस सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं.

Shubman Gill: ऐसा करने वाले पांचवें कप्तान

शुभमन गिल WTC के एक चक्र में बतौर कप्तान 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें कप्तान हैं. उनसे पहले जो रूट, बाबर आजम, दिमुथ करुणारत्ने और बेन स्टोक्स यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. इंग्लैंड के जो रूट इस मामले में सबसे आगे हैं. उन्होंने 2019-21 WTC चक्र में कप्तान के तौर पर 20 मैचों में 1660 रन बनाए थे. इसके बाद 2021-23 चक्र में भी रूट ने 12 मैचों में 1175 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: Video: ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर, कलाई पर लगी लाहिरू कुमारा की गेंद

भारतीय बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल सबसे आगे

WTC के एक चक्र में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में गिल से पहले अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल था. रहाणे ने 2019-21 WTC चक्र में 1159 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा ने 2021-23 चक्र में 12 मैचों में 1094 रन बनाए. वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 2023-25 WTC चक्र में 19 मैचों में 1798 रन बनाकर भारतीय बल्लेबाजों में रिकॉर्ड कायम किया.

WTC के एक चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम

WTC के एक चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जो रूट के नाम है. उन्होंने 2023-25 चक्र में 22 मैचों में 1968 रन बनाए थे. वहीं, यशस्वी जायसवाल 1798 रन के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. शुभमन गिल के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने कप्तानी के शुरुआती दौर में ही WTC के एक चक्र में 1000 रन पूरे कर लिए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs SL 2nd Test: शुभमन गिल ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन, बने 28वें भारतीय; लंच तक भारत 88/2


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola