Rishabh Pant retired hurt: ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर, कलाई पर लगी लाहिरू कुमारा की गेंद

Updated:
विज्ञापन

ऋषभ पंत (फोटो—एक्स)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कलाई पर चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं. उनकी चोट से टीम की चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

Rishabh Pant retired hurt: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कलाई पर चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए हैं. लाहिरू कुमारा की गेंद पंत की कलाई की हड्डी पर जाकर लगी, जिसके बाद उन्हें काफी दर्द में देखा गया.

विज्ञापन

बड़ी पारी खेलने की थी उम्मीद

उन्होंने 15 बॉल का सामना करते हुए 3 रन बनाए थे. पंत से बड़ी पारी खेलने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन कुमारा की तेज गेंद सीधे उनकी कलाई पर लगी. चोट लगने के बाद भारतीय फिजियो मैदान पर पहुंचे और पंत की जांच की गई. इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाने का फैसला किया गया. उनकी जगह जडेजा क्रिज पर बैटिंग करने के लिए आए.

पहले टेस्ट में जड़ा था अर्धशतक

ऋषभ पंत हाल के समय में अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा था. उनकी इस पारी से टीम को काफी राहत मिली थी. ऐसे में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उनका चोटिल होकर मैदान से बाहर जाना भारतीय टीम के लिए चिंता बढ़ाने वाला है. पंत की चोट कितनी गंभीर है और वह आगे बल्लेबाजी कर पाएंगे या नहीं, इस पर टीम की ओर से मेडिकल अपडेट का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: I/ND vs SL 2nd Test: शुभमन गिल ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन, बने 28वें भारतीय; लंच तक भारत 88/2

सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय

ऋषभ पंत का टेस्ट क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है, जिसमें उन्होंने 43.6 के बेहतरीन बल्लेबाजी औसत और 8 शतकों के साथ 50 से अधिक मैच खेले हैं. वह हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट इतिहास में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं. गाबा में उनकी नाबाद 89 रनों की ऐतिहासिक पारी ने भारत को ऑस्ट्रेलिया में एक यादगार जीत दिलाई थी.

ये भी पढ़ें: Mitchell Starc: 10 विकेट लेकर अश्विन-वॉस को छोड़ा पीछे; टॉप-10 से सिर्फ 6 विकेट दूर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola