श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

Updated:
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर (फोटो-सोशल मीडिया)

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी का एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने लगातार 6 टॉस जीता. जानिए इस रिकॉर्ड के बारे में.

विज्ञापन

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में खेले जा रहे चौथे टी20 मुकाबले में एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अय्यर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी के अपने शुरुआती छह मैचों में लगातार टॉस जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

31 वर्षीय अय्यर ने इस मामले में पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान को पीछे छोड़ दिया. शादाब ने कप्तान के रूप में अपने शुरुआती पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में लगातार टॉस जीते थे, लेकिन अय्यर ने छठी बार भी सिक्का अपने पक्ष में गिरवाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया.

आयरलैंड दौरे से नहीं गंवाया है अभी तक टॉस

अय्यर ने जून 2026 में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी करते हुए डेब्यू किया था. इसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी टीम की कमान संभाल रहे हैं. ब्रिस्टल में चौथे टी20 के दौरान लगातार छठी बार टॉस जीतकर उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया.

हालांकि टॉस में यह शानदार रिकॉर्ड अभी तक टीम की जीत में तब्दील नहीं हो सका है. अय्यर की कप्तानी में भारत को पहले पांच मुकाबलों में चार हार का सामना करना पड़ा है, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला टी20 बारिश के कारण रद्द हो गया था.

भारत के लिए लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले टी20 कप्तान

कप्तानलगातार टॉस
महेंद्र सिंह धोनी7
विराट कोहली6
श्रेयस अय्यर6*
रोहित शर्मा5
महेंद्र सिंह धोनी5

महेंद्र सिंह धोनी के नाम लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में टॉस जीतने के साथ ही श्रेयस अय्यर भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार छह टॉस जीतने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ही यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. धोनी ने मई 2010 से फरवरी 2012 के बीच लगातार सात टी20 अंतरराष्ट्रीय टॉस जीते थे, जो भारतीय रिकॉर्ड है. वहीं, विराट कोहली ने अगस्त 2019 से दिसंबर 2019 के बीच लगातार छह टॉस अपने नाम किए थे. अब अय्यर ने भी छह लगातार टॉस जीतकर कोहली की बराबरी कर ली है और उनके पास अगले मुकाबले में धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा.

ये भी पढ़ें: 'मुझे वैभव सूर्यवंशी की नहीं...', इंग्लैंड के दिग्गज ने बताई भारतीय टीम की असली चुनौती


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola