कोरिया में होने वाली एशियन एयरगन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे झारखंड के शूटर शीर्ष आदित्य

Updated at : 11 Oct 2022 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
कोरिया में होने वाली एशियन एयरगन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे झारखंड के शूटर शीर्ष आदित्य

शूटर शीर्ष आदित्य कोरिया में 8-19 नवंबर तक आयोजित होने वाली एशियन एयरगन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. शीर्ष आदित्य झारखंड के पहले अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं और बिहार-झारखंड के दूसरे शूटर हैं, जो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलेंगे. ये शूटिंग में अब तक कई पदक जीत चुके हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित सोनारी के रहने वाले शूटर शीर्ष आदित्य का चयन युवा भारतीय शूटिंग टीम में हुआ है. आदित्य कोरिया में 8-19 नवंबर तक आयोजित होने वाली एशियन एयरगन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. शीर्ष आदित्य झारखंड के पहले अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं और बिहार-झारखंड के दूसरे शूटर हैं, जो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलेंगे.

ऐसे हुआ आदित्य का चयन

शूटर शीर्ष आदित्य से पहले बिहार की श्रेयसी सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में किया है. शीर्ष आदित्य का चयन सालभर हुए छह ट्रायल व एक नेशनल चैंपियनशिप के ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. जर्मनी का वूलफर .77 बोर गन चलाने वाले शीर्ष आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में केएस इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता से की थी. इसके बाद उन्होंने निरंतर शानदार प्रदर्शन किया है.

Also Read: झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन ने स्वर्ण पदक विजेता आर्चर गोल्डी मिश्रा को रिकर्व राउंड का दिया तीर-धनुष

कई पदक जीत चुके हैं आदित्य

एसजीएफआई गेम्स में उन्होंने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करके सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. एक सप्ताह पूर्व शीर्ष आदित्य ने बेंगलुरु में आयोजित सीआइएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन) नेशनल स्पोर्ट्स एंड गेम्स के शूटिंग इवेंट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. लोयोला स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र शीर्ष आदित्य ने अंडर-19 आयु वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया. उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में स्टीक निशाना साधते हुए कुल 600 प्वाइंट में से 598 अंक अर्जित किये. यह पूरे टूर्नामेंट में हर वर्ग का सबसे बेस्ट स्कोर है. पिता अरविंद ओझा व माता रीना ओझा को अपना आदर्श मानने वाले शीर्ष इससे पहले 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा की जूनियर चैंपियनशिप (अंडर-14) में कई पदक जीत चुके हैं.

Also Read: फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022: सीएम हेमंत सोरेन ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष को लिखा पत्र

रिपोर्ट: निसार, जमशेदपुर

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola