उथप्पा ने बताई अपनी 2027 ODI वर्ल्ड कप की टीम, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और भुवनेश्वर को दिया मौका

Updated:
विज्ञापन

वैभव, भुवनेश्वर और उथप्पा (फोटो—एक्स)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. इस टीम में संजू सैमसन और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों की वापसी चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन

Robin Uthappa ODI World Cup Team: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर अभी काफी समय बाकी है, लेकिन भारतीय टीम के संभावित संयोजन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इसी बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने अगले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंद की 15 सदस्यीय भारतीय टीम बताई है. उथप्पा के इस चयन में सबसे ज्यादा ध्यान युवा वैभव सूर्यवंशी, विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को जगह मिलने पर जा रहा है. वहीं उन्होंने यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल नहीं किया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह

रॉबिन उथप्पा ने अपनी संभावित टीम में बतौर ओपनर रोहित शर्मा, शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी को रखा है. रोहित और गिल के साथ वैभव का नाम इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है. उथप्पा का मानना है कि अगर इस टीम को अगले एक साल तक लगातार साथ खेलने का मौका दिया जाए तो भारत 2027 वर्ल्ड कप के लिए मजबूत तैयारी कर सकता है. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम खिताब की दावेदारों में शामिल होगी.

संजू को बैकअप विकेटकीपर और फिनिशर का रोल

उथप्पा ने विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है. उन्होंने संजू को सिर्फ बैकअप विकेटकीपर के रूप में नहीं देखा, बल्कि उन्हें एक उपयोगी फिनिशर और जरूरत पड़ने पर टॉप ऑर्डर में खेलने वाला विकल्प भी बताया. इस चयन के साथ उथप्पा ने ईशान किशन को अपनी 15 सदस्यीय टीम से बाहर रखा है. वहीं यशस्वी जायसवाल भी इस संभावित टीम में जगह नहीं बना सके.

Also Read: त्रीसा-गायत्री की जोड़ी ने विश्व चैंपियनशिप में पक्का किया पदक, चीनी जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

भुवनेश्वर कुमार की वापसी ने चौंकाया

उथप्पा की टीम में सबसे चौंकाने वाला नाम भुवनेश्वर कुमार का है. अनुभवी तेज गेंदबाज ने जनवरी 2022 के बाद भारत के लिए कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है, इसके बावजूद उथप्पा ने उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम में शामिल किया है. तेज गेंदबाजी विभाग में भुवनेश्वर के साथ जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को जगह दी गई है. इस तरह उथप्पा की टीम में चार प्रमुख तेज गेंदबाज हैं.

हार्दिक के साथ जडेजा-अक्षर पर भरोसा

View on Instagram

ऑलराउंडर विभाग में उथप्पा ने हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को चुना है. वहीं स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी कुलदीप यादव को दी गई है. उथप्पा की टीम में वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को भी जगह नहीं मिली है. ये दोनों खिलाड़ी हाल के समय में भारत के सीमित ओवरों के सेटअप का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उथप्पा की पसंदीदा 15 सदस्यीय टीम में दोनों बाहर हैं.

उथप्पा की 2027 वर्ल्ड कप के लिए पूरी टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

Also Read: कुलदीप की फॉर्म पर स्पिन कोच बहूतुले को भरोसा, बोले- गॉल में हालात के हिसाब से बदला अपना अंदाज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola