French Open: राफेल नडाल ने 14वीं बार फ्रेंच ओपन जीत रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

Spain's Rafael Nadal kisses the trophy after winning the final match against Norway's Casper Ruud in three sets, 6-3, 6-3, 6-0, at the French Open tennis tournament in Roland Garros stadium in Paris, France, Sunday, June 5, 2022. AP/PTI(AP06_05_2022_000254A)
राफेल नडान ने 14वीें बार फ्रेंच ओपन का खिलाब जीत लिया है. उन्होंने फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रूड को 6-3, 6-3 और 6-0 से हराया. नडाल के नाम अब 22 ग्रैंड स्लैम खिताब हो गया है और वे दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी बन गये हैं. साथ ही ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गये हैं.
राफेल नडाल ने रविवार को टूर्नामेंट के फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराकर 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत लिया है. ऐसा करने वाले नडाल दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. नडाल ने रूड को 6-3, 6-3 और 6-0 से हराया. यह राफेल नडाल का 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब भी है. इसके साथ ही उन्होंने नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर (दोनों के 20 ग्रैंड स्लैम) पर अपनी बढ़त बना ली है.
राफेल नडाल अब दुनिया के सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गये हैं. नडाल ने स्पेन की अपनी टेनिस अकादमी के पूर्व प्रशिक्षु रुड के खिलाफ पूरे खेल में पसीना बहाया. इस प्रतियोगिता में नडाल सबसे उम्रदराज पुरुष चैंपियन बने. पेरिस में नडाल की जीत उनके 36वें जन्मदिन के दो दिन बाद हुई.
Also Read: Australian Open: राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जोकोविच-फेडरर रह गये पीछे
पांचवीं वरीयता प्राप्त नडाल ने शुरुआती सेट में जीत हासिल की और दूसरे में जल्दी टूटने के बाद लगातार 11 गेम जीते. उन्होंने इस साल का ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर अपने ग्रैंड स्लैम की संख्या सबसे ज्यादा कर ली थी. पेरिस में स्पैनियार्ड खिलाड़ी की पहली जीत 2005 में 19 साल की उम्र में हुई थी. किसी भी पुरुष या महिला ने पेरिस में 14वीं बार खिताब नहीं जीता है.
इसके साथ ही किसी भी व्यक्ति ने नडाल से अधिक ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीते हैं. नडाल ने हाल के दिनों में बार-बार कहा है कि उनकी उम्र को देखते हुए अधिक चिंता का विषय उनके बाएं पैर में पुराना दर्द है. यह दर्द हाल के दिनों में बार-बार सामने आ जाता है. उन्होंने कहा कि कोई भी मैच उनका आखिरी मैच हो सकता है. सेमिफाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेक के मैच के दौरान घायल होने के बाद नडाल फाइनल में पहुंचे थे.
Also Read: French open 2022: ज्वेरेव चोटिल, राफेल नडाल फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
नडाल ने अपने अभियान के दौरान शीर्ष 10 रैंकिंग में शामिल चार खिलाड़ियों (चौथे दौर में नंबर नौ फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे, क्वार्टर फाइनल में नंबर एक जोकोविच, सेमीफाइनल में नंबर तीन अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फाइनल में नंबर आठ रुड) को शिकस्त दी. फेडरर चोटिल होने के कारण पिछले काफी समय से खेल से दूर हैं तो वहीं जोकोविच कोविड-19 टीकाकरण विवाद के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेल सके थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




