ePaper

Pro Kabaddi 2022: फॉर्म में लौटे प्रदीप नरवाल, यूपी योद्धा ने दबंग दिल्ली को 44-28 से रौंदा

Updated at : 14 Feb 2022 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Pro Kabaddi 2022: फॉर्म में लौटे प्रदीप नरवाल, यूपी योद्धा ने दबंग दिल्ली को 44-28 से रौंदा

मैच के पहले हाफ से ही यूपी योद्धा ने अपना दबदबा कायम रखा. पहले हाफ में यूपी ने जहां 18 प्वाइंट बनाये, तो दिल्ली का स्कोर केवल 12 था. पहले हाफ में यूपी ने दिल्ली को एक बार ऑल आउट भी किया.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi 2022) के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी प्रदीप नरवाल (Pardeep Narwal) एक बार फिर से फॉर्म लौट आये हैं. उनके धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर यूपी योद्धा (UP Yoddha ) ने दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) को 44-28 से हराया. जिसमें प्रदीप नरवान ने 14 प्वाइंट अकेले बनाये.

प्रदीप नरवाल के फॉर्म में वापसी से टीम का मनोबल बढ़ा

यूपी योद्धा ने प्रदीप नरवाल को डेढ़ करोड़ से अधिक की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन स्टार रेडर के लिए मौजूदा सत्र अच्छा नहीं रहा. प्रदीप लगातार असफल हो रहे थे, लेकिन दबंग दिल्ली जैसी मजबूत टीम के खिलाफ प्रदीप का फॉर्म में वापसी करने से टीम का मनोबल काफी बढ़ गया होगा. दिल्ली के लिए प्रदीप ने सुपर 10 रेड के साथ कुल 14 प्वाइंट बनाये.

Also Read: Pro Kabaddi 2022: पटना पाइरेट्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम, तेलुगु टाइटंस को 38-30 से हराया

पहले हाफ से यूपी का दबदबा कायम

मैच के पहले हाफ से ही यूपी योद्धा ने अपना दबदबा कायम रखा. पहले हाफ में यूपी ने जहां 18 प्वाइंट बनाये, तो दिल्ली का स्कोर केवल 12 था. पहले हाफ में यूपी ने दिल्ली को एक बार ऑल आउट भी किया. दूसरी हाफ में भी यूपी ने अपना दबदबा कायम रखा और कुल 26 प्वाइंट बनाये, जबकि दिल्ली केवल 16 प्वाइंट बनाने में कामयाब रही. दूसरे हाफ में यूपी के प्रदर्शन को इस तरह समझा जा सकता है कि यूपी ने दिल्ली को दो बार ऑल आउट किया.

दिल्ली की ओर से विजय और मंजीत का प्रदर्शन गया विफल

दिल्ली की ओर से ऑल राउंडर विजय और सब्सटीट्यूट खिलाड़ी मंजीत ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाये. विजय ने जहां 8 प्वाइंट बनाये, वहीं मंजीत ने 7 प्वाइंट. इन दोनों के अलावा नीरज नरवाल और संदीप नरवाल ने 3- प्वाइंट बनाये. यूपी की ओर से प्रदीप नरवाल के अलावा सुरेंद्र गिल ने 6 प्वाइंट बनाये. शुभम कुमार ने 4 और नीतीश कुमार ने 3 प्वाइंट बनाये.

दिल्ली को हराकर यूपी प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर

दिल्ली के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद यूपी योद्धा ने प्वाइंट टेबल में अपनी स्थिति को और भी मजबूत बना लिया है. बड़ी जीत के साथ यूपी तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है. यूपी का कुल स्कोर 63 है. यूपी ने अबतक 21 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 9 में जीत और 9 में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरे स्थान पर दिल्ली की टीम है. जिसने अबतक 20 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 10 में जीत और केवल 6 में हार का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola