ePaper

Pro Kabaddi 2022: पटना पाइरेट्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम, तेलुगु टाइटंस को 38-30 से हराया

Updated at : 14 Feb 2022 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
Pro Kabaddi 2022: पटना पाइरेट्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम, तेलुगु टाइटंस को 38-30 से हराया

पटना पाइरेट्स की टीम ने लगातार छह मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया है. क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पटना पहली टीम बन गयी है. पटना ने अबतक 19 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 14 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग 2022 (Pro Kabaddi League 2022) के 116वें मुकाबले में पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) ने रोमांचक मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को 30 के मुकाबले 38 प्वाइंट से हराया. तेलुगु टाइटंस (Telugu Titans) को हराकर पटना की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है. पटना की यह लगातार छठी जीत थी.

पटना में जीत तें चमके स्टार रेडर सचिन

पटना पाइरेट्स की जीत में स्टार रेडर सचिन की बड़ी भूमिका रही. सचिन ने अपनी टीम के लिए कुल 14 प्वाइंट बनाये. जबकि ऑलराउंडर मोहम्मदरेज चियानेह ने 5 प्वाइंट बनाये. रेडर गुमान सिंह ने भी 4 प्वाइंट बनाये. दूसरी ओर तेलुगु टाइटंस की ओर से रेडर रजनीश ने भी सुपर 10 रेड किये. लेकिन उनकी कोशिश बेहार चली गयी, क्योंकि टीम हार गयी. रजनीश के अलावा अंकित बेनीवाल ने भी 7 प्वाइंट बनाये.

Also Read: Pro Kabaddi 2022: बंगाल वॉरियर्स और दबंग दिल्ली का मुकाबला ड्रॉ, मनिंदर-नवीन के बीच कांटे की टक्कर

पहले हाफ में ही पटना ने बनायी बढ़त

पहले हाफ में ही पटना पाइरेट्स ने अपना दबदबा बना लिया था. पहले हाफ में पटना का स्कोर 21 था, तेलुगु टाइटंस का स्कोर केवल 20 था. पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक बार एक-दूसरे को ऑल आउट किया. दूसरे हाफ में भी पटना ने अपना जलवा बरकरार रखा और कुल 17 प्वाइंट बनाया. जबकि दूसरे हाफ में तेलुगु टाइटंस का प्रदर्शन और भी खराब रहा और केवल 10 प्वाइंट बनाया. दूसरे हाफ में भी पटना ने तेलुगु को एक बार ऑल आउट किया.

जीत का छक्का लगाकर पटना क्वार्टर फाइनल में

पटना पाइरेट्स की टीम ने लगातार छह मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया है. क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पटना पहली टीम बन गयी है. पटना ने अबतक 19 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 14 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा. पटना का कुल 75 प्वाइंट है. प्वाइंट टेबल में पटना की टीम लगातार टॉप पर चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola