सरदार ने कहा, हमें अधिक गोल करने की जरूरत

Published at :23 Jun 2015 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
सरदार ने कहा, हमें अधिक गोल करने की जरूरत

एंटवर्प : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने आज यहां कहा कि उनकी टीम को हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में गोल करने की दर में सुधार करने की जरुरत है. इन दिनों अधिकतर गेममेकर की भूमिका में उतरने वाले सरदार ने भी आज एक बेहतरीन गोल किया जिससे भारत ने पोलेंड को 3-0 […]

विज्ञापन

एंटवर्प : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने आज यहां कहा कि उनकी टीम को हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में गोल करने की दर में सुधार करने की जरुरत है. इन दिनों अधिकतर गेममेकर की भूमिका में उतरने वाले सरदार ने भी आज एक बेहतरीन गोल किया जिससे भारत ने पोलेंड को 3-0 से हराया. भारत अब पूल ए में दो जीत से छह अंक लेकर शीर्ष पर है.

सरदार ने मैच के बाद कहा, पोलैंड की टीम को हराना आसान नहीं था. उन्होंने अपनी रक्षापंक्ति को अधिक खिलाडियों को उतारा था. उसमें सेंध लगाने के लिये हमें कडे प्रयास करने पडे. उन्होंने कहा, हम सुधार कर रहे हैं लेकिन हमें आगे भी सुधार जारी रखने होंगे. हमें अधिक से अधिक गोल करने की जरुरत है. मैंने लंबे समय बाद गोल किया और यह अच्छा गोल था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola