राष्ट्रीय खेलों के खाते की ऑडिट 45 दिनों के भीतर
तिरुवनंतपुरम : केरल में इस समय हो रहे राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में खामियों एवं भ्रष्टाचार की शिकायतों के बीच मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने आज कहा कि स्थानीय लेखा परीक्षा कोष विभाग से 45 दिनों के भीतर इन खेलों के खाते की जांच करने को कहा गया है. चांडी ने यहां मंत्रिमंडल की एक बैठक […]
तिरुवनंतपुरम : केरल में इस समय हो रहे राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में खामियों एवं भ्रष्टाचार की शिकायतों के बीच मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने आज कहा कि स्थानीय लेखा परीक्षा कोष विभाग से 45 दिनों के भीतर इन खेलों के खाते की जांच करने को कहा गया है.
चांडी ने यहां मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद कहा कि इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को जरुरी निर्देश दे दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार की प्राथमिकता खेलों के खाते की जल्द से जल्द ऑडिट कराना है और खेलों के खत्म होने तक शिकायतों को लेकर जांच का आदेश देने के फैसले का इंतजार किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










