Jharkhand T20 League: रांची टाइटन्स और छोटानागपुर रॉयल्स की जीत से बदला समीकरण, जानें कौन सी टीम टॉप पर

मुकाबला जीतने के बाद रांची टाइटन्स के खिलाड़ी
झारखंड टी20 लीग 2026 में 12 मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल की तस्वीर और दिलचस्प हो गई है. रांची टाइटन्स और छोटा नागपुर रॉयल्स ने 15 जून को जीत दर्ज कर टॉप-3 में अपनी जगह मजबूत की, जबकि कोयलांचल सुपर किंग्स अभी भी पहले स्थान पर बनी हुई है.
Jharkhand T20 League 2026 Points Table: झारखंड टी20 लीग 2026 में रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है. टूर्नामेंट में अब तक 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर मैच के साथ पॉइंट्स टेबल का समीकरण बदलता नजर आ रहा है. 15 जून को खेले गए मुकाबलों में रांची टाइटन्स और छोटानागपुर रॉयल्स ने जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली.
कोयलांचल सुपर किंग्स अब भी शीर्ष पर
चार मैचों में तीन जीत और एक मुकाबला बेनतीजा रहने के साथ कोयलांचल सुपर किंग्स 7 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है. टीम का नेट रन रेट +2.903 है, जो बाकी सभी टीमों से काफी बेहतर है.
रांची टाइटन्स दूसरे स्थान पर पहुंची
संथाल स्ट्राइकर्स के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद रांची टाइटन्स ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ टीम के छह अंक हैं. बेहतर नेट रन रेट (+0.339) की बदौलत रांची टाइटन्स दूसरे स्थान पर काबिज है.
झारखंड टी20 लीग 2026 पॉइंट्स टेबल
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | अंक | NRR |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | कोयलांचल सुपर किंग्स | 4 | 3 | 0 | 7 | +2.903 |
| 2 | रांची टाइटन्स | 5 | 3 | 2 | 6 | +0.339 |
| 3 | छोटानागपुर रॉयल्स | 5 | 3 | 2 | 6 | -0.012 |
| 4 | जमशेदपुर स्टीलर्स | 4 | 2 | 2 | 4 | -1.238 |
| 5 | धनबाद डायमंड्स | 3 | 0 | 2 | 1 | -0.613 |
| 6 | संथाल स्ट्राइकर्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -0.869 |
छोटानागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर की नजरें टॉप-4 पर
छोटानागपुर रॉयल्स ने भी अपनी तीसरी जीत दर्ज करते हुए छह अंक हासिल कर लिए हैं. हालांकि टीम का नेट रन रेट (-0.012) रांची टाइटन्स से कम है, जिसके कारण उसे तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ रहा है. जमशेदपुर स्टीलर्स ने चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक जुटाए हैं. टीम फिलहाल चौथे स्थान पर है, लेकिन आगामी मुकाबलों में जीत दर्ज कर शीर्ष तीन में जगह बना सकती है.
धनबाद और संथाल की राह मुश्किल
धनबाद डायमंड्स को अब तक जीत का इंतजार है. तीन मैचों में दो हार और एक नो-रिजल्ट के साथ टीम के खाते में सिर्फ एक अंक है. वहीं, संथाल स्ट्राइकर्स लगातार तीन मैच हार चुकी है और अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई है.
प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प
टूर्नामेंट अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 की लड़ाई रोचक होती जा रही है. रांची टाइटन्स और छोटा नागपुर रॉयल्स की जीत ने प्लेऑफ की रेस को और रोमांचक बना दिया है, जबकि नीचे की टीमों के लिए अब हर मैच करो या मरो जैसा बनता जा रहा है.
यह भी पढ़ें: विवेक के शतक पर भारी पड़े राजनदीप, झारखंड T20 लीग की सबसे तेज फिफ्टी जड़ रांची टाइटन्स को दिलाई जीत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










