Jharkhand: राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पुरस्कार में अब मिलेगी इतनी धनराशि

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Sports: ओलिंपिक समेत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतनेवाले राज्य के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को दी जानेवाली नकद पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी मिली.

विज्ञापन

Jharkhand Sports News: राज्य सरकार ने ओलिंपिक समेत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतनेवाले राज्य के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को दी जानेवाली नकद पुरस्कार राशि में बदलाव किया है. पहले ओलिंपिक में गोल्ड जीतनेवाले खिलाड़ी को दो करोड़ रुपये देने का प्रावधान था, जिसे बढ़ा कर पांच करोड़ कर दिया गया है. वहीं, रजत जीतने पर अब एक करोड़ के बजाय तीन करोड़ और कांस्य जीतनेवाले को 75 लाख की जगह दो करोड़ रुपये दिये जायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी को कैबिनेट की मुहर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी मिल गयी. इसके अलावा वैसे कोच, जो झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हों और जिनकी ट्रेनिंग में खिलाड़ी मेडल जीतता हो, उन्हें भी दी जानेवाली नकद पुरस्कार राशि में भी बदलाव किया गया है. सभी पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय/भारतीय ओलिंपिक संघ से मान्यता प्राप्त खेल संघों और खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और उपलब्धि हासिल करने या भागीदारी पर दिये जायेंगे.

ओलिंपिक समेत इन खेलों में पदक विजेताओं को अब मिलेगी इतनी पुरस्कार राशि

  • समर/विंटर ओलिंपिक खेल गोल्ड : 5 करोड़, सिल्वर: 3 करोड़, ब्रांज : 2 करोड़, भागीदारी : 7 लाख

  • पैरालिंपिक गेम्स गोल्ड : 25 लाख, सिल्वर: 15 लाख, ब्रांज : 10 लाख, भागीदारी : 1.50 लाख.

  • यूथ ओलिंपिक गेम्स गोल्ड : 25 लाख, रजत : 15 लाख, कांस्य : 10 लाख, भागीदारी : 1.50 लाख.

  • विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप गोल्ड : 50 लाख, रजत : 35 लाख, कांस्य : 15 लाख, भागीदारी : दो लाख (सीनियर वर्ग)

  • विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप गोल्ड : 25 लाख, रजत : 14 लाख, कांस्य : 10 लाख, भागीदारी : एक लाख (जूनियर वर्ग)

  • विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप गोल्ड : 10 लाख, रजत : सात लाख, कांस्य : 5 लाख, भागीदारी : 50 हजार (सब जूनियर वर्ग)

  • विश्व कप (एक-दो साल में होनेवाले) गोल्ड : 15 लाख, रजत : 10 लाख, कांस्य : 7 लाख, भागीदारी : 1.50 लाख (सीनियर वर्ग)

  • विश्व कप (एक-दो साल में होनेवाले) गोल्ड : 10 लाख, रजत : सात लाख, कांस्य : पांच लाख, भागीदारी : 1 लाख (जूनियर वर्ग)

  • विश्व कप (एक-दो साल में होनेवाले) गोल्ड : सात लाख, रजत : पांच लाख, कांस्य : 3 लाख, भागीदारी : 50 हजार (सब जूनियर)

  • एशिया कप गोल्ड : 15 लाख, रजत : 12 लाख, कांस्य : 10 लाख, भागीदारी : एक लाख.

  • एशियन गेम्स गोल्ड : 40 लाख, रजत : 25 लाख, कांस्य : 12 लाख, भागीदारी : 1.50 लाख.

  • राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड : 40 लाख, रजत : 25 लाख, कांस्य : 12 लाख, भागीदारी : 1.50 लाख.

  • एशियन व कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप गोल्ड : सात लाख, रजत : पांच लाख, कांस्य : तीन लाख, भागीदारी : 50 हजार (सीनियर)

  • एशियन व कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप गोल्ड : 5 लाख, रजत : तीन लाख, कांस्य : दो लाख, भागीदारी : 50 हजार (जूनियर)

  • वर्ल्ड विवि गेम्स गोल्ड : सात लाख, रजत : पांच लाख, कांस्य : तीन लाख.

  • यूथ ओलिंपिक गेम्स गोल्ड : सात लाख, रजत : पांच लाख, कांस्य : तीन लाख.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola