IND vs AFG 1st T20: कमबैक हो तो जस्सी जैसा, पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर विकेट लेकर बना डाला खास रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन

विकेट लेने के बाद सेलिब्रेट करते बुमराह फोटो—एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार वापसी की है. उन्होंने पारी की दूसरी ही गेंद पर विकेट लेकर टी20 क्रिकेट में 350 विकेट्स का आंकड़ा पार किया है. यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है.

विज्ञापन

Jasprit Bumrah Comeback: जसप्रीत बुमराह की मैदान पर वापसी इससे बेहतर शायद ही हो सकती थी. अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बुमराह ने कमबैक करते ही अपना जलवा दिखा दिया. पारी के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन भेज दिया. इस विकेट के साथ बुमराह ने टी20 क्रिकेट में अपने 350 विकेट भी पूरे कर लिए और एक खास क्लब में एंट्री कर ली.

विज्ञापन

दूसरी ही गेंद पर गुरबाज का शिकार

अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत करने आए रहमानुल्लाह गुरबाज से टीम को अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी. लेकिन बुमराह के सामने वह ज्यादा देर टिक नहीं सके. पहले ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह ने बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली. गुरबाज गेंद की उछाल को ठीक से समझ नहीं पाए और गेंद उनके दस्तानों का किनारा लेते हुए थर्ड मैन की दिशा में चली गई. वहां अभिषेक शर्मा ने शानदार डाइव लगाकर कैच लपक लिया. गुरबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. बुमराह ने इस विकेट के साथ भारत को शुरुआती सफलता दिलाई और अपने टी20 करियर में एक और नया रिकॉर्ड हासिल कर लिया.

350 टी20 के साथ इस क्लब में हुए शामिल

गुरबाज का विकेट बुमराह के लिए बेहद खास रहा. यह उनके टी20 करियर का 350वां विकेट था. उन्होंने यह उपलब्धि अपने 284वें टी20 मैच की 281वीं पारी में हासिल की. बुमराह अब टी20 क्रिकेट में 350 विकेट का आंकड़ा छूने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उनसे आगे युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार हैं.

भारतीय गेंदबाजटी20 विकेट
युजवेंद्र चहल396
भुवनेश्वर कुमार363
जसप्रीत बुमराह350

कमबैक की दूसरी ही गेंद पर विकेट

बुमराह के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास था क्योंकि वह लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में वापसी कर रहे थे. 2026 आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबला था. ऐसे में वापसी के तुरंत बाद विकेट हासिल करना उनके आत्मविश्वास के लिए भी शानदार शुरुआत रही. खास बात यह रही कि उन्हें अपना 350वां विकेट हासिल करने के लिए सिर्फ दो गेंदों का इंतजार करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG 1st T20: भारत ने महज 13.4 ओवर में चेज किया 157 रन का टारगेट, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

टी20 इंटरनेशनल में भी बुमराह का शानदार रिकॉर्ड

बुमराह ने भारत के लिए अब तक 96 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने 122 विकेट हासिल किए हैं. उनका गेंदबाजी औसत 19 से कम और इकॉनमी रेट 7 से नीचे रहा है. 2024 और 2026 के टी20 विश्व कप में भारत के खिताबी अभियान में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही.

टी20 क्रिकेट में बुमराह की सफलता का एक बड़ा हिस्सा आईपीएल से भी जुड़ा है. वह 2013 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. अब तक उन्होंने 158 आईपीएल मैचों में 187 विकेट लिए हैं. मुंबई इंडियंस के साथ बुमराह 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: पहले ओवर में सिक्स जड़ते ही अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बना डाले 2 नए रिकॉर्ड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola