भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल करना ब्लंडर था! न्यूजीलैंड में फ्लॉप होने पर इरफान पठान ने उठाए सवाल

Updated:
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार, फोटो-एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इरफान पठान ने न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार के चयन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मयंक यादव और प्रिंस यादव जैसे युवा गेंदबाजों को मौका देने की वकालत की.

विज्ञापन

Irfan Pathan on Bhuvneshwar Kumar: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज भारत ने 3-2 से जीत ली, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. करीब चार साल बाद टीम इंडिया में लौटे भुवी चार मुकाबलों में केवल एक विकेट ले सके.

विज्ञापन

उनके इस प्रदर्शन के बाद अब पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने उनके चयन पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. इरफान का मानना है कि इस सीरीज में भुवनेश्वर को मौका देने के बजाय युवा तेज गेंदबाजों को आजमाना चाहिए था. इरफान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि जब टी20 विश्व कप फिलहाल नजदीक नहीं है, तब भुवनेश्वर को इस सीरीज में खिलाने का फैसला समझ से परे है. अगर उन्हें वनडे विश्व कप की तैयारी के लिए टीम में शामिल किया जाता, तो बात अलग होती.

मयंक यादव और प्रिंस यादव को मिलना चाहिए था मौका

इरफान पठान ने कहा कि न्यूजीलैंड जैसी परिस्थितियों में युवा तेज गेंदबाजों को खिलाना उनके करियर के लिए फायदेमंद हो सकता था. उन्होंने मयंक यादव और प्रिंस यादव का नाम लेते हुए कहा कि दोनों को ज्यादा मौके मिलने चाहिए थे.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्लॉप रहे ये 3 खिलाड़ी, श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

इरफान के अनुसार, मयंक यादव पूरी सीरीज खेलकर अनुभव हासिल कर सकते थे, जबकि प्रिंस यादव को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की धरती पर युवा तेज गेंदबाजों को तैयार करने का एक अच्छा अवसर गंवा दिया.

भुवनेश्वर को मिला सिर्फ एक विकेट

भुवनेश्वर कुमार के आंकड़े भी इस सीरीज में उनके संघर्ष की कहानी बयां करते हैं. उन्होंने चार मुकाबलों में कुल 16 ओवर गेंदबाजी की और 180 रन खर्च किए. इस दौरान उन्हें केवल एक विकेट मिला. भुवनेश्वर ने इस दौरान 11.25 की इकोनॉमी से रन दिए.

मैचदिए रन
पहला टी2049
दूसरा टी2050
तीसरा टी2040
पांचवां टी2041
कुल180

हालांकि, इरफान ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी आलोचना भुवनेश्वर की गेंदबाजी क्षमता को लेकर नहीं है. उन्होंने कहा कि भुवी अच्छे गेंदबाज और सीनियर खिलाड़ी हैं. शुरुआती ओवरों में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बाद में पावरप्ले के आखिरी ओवर में रन चले गए. ऐसा किसी भी गेंदबाज के साथ हो सकता है.

ये भी पढ़ें: 4 महीने में सूर्यकुमार यादव से ज्यादा मैच हार चुके हैं श्रेयस अय्यर, फिर भी गौतम गंभीर क्यों कर रहे तारीफ?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola