भारतीय मुक्केबाजी संघ ने 10 जून से प्रशिक्षण शिविर शुरू करने की बनाई योजना, पुरुष-महिलाओं का होगा संयुक्त शिविर

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 May 2020 5:02 PM

विज्ञापन

भारतीय मुक्केबाजी संघ ने यह योजना बनाई है कि वह मक्केबाजों के लिए 10 जून से प्रशिक्षण शिवर शुरू करेगा.

विज्ञापन

भारतीय मुक्केबाजी संघ ने यह योजना बनाई है कि वह मक्केबाजों के लिए 10 जून से प्रशिक्षण शिविर शुरू करेगी. मुक्केबाजों का प्रशिक्षण पटियाला में होगा. लेकिन अभ्यास के लिए मुक्केबाजों को रिंग में उतरने की अनुमति नहीं है. उन्हें दूसरे मुक्केबाजों के साथ भी मुक्केबाजी की अनुमति नहीं है. ये फैसला एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ.

जिसमें ओलंपिक में जाने वाले 4 मुक्केबाजों के अलावा बीएफआई के कार्यकारी निदेशक आरके सचेती, उपाध्यक्ष राजेश भंडारी, हाई परफोर्मेंस निदेशकों सैंटियागो नीवा और राफेल बर्गमास्को के साथ मुख्य राष्ट्रीय कोच सीए कटप्पा और मोहम्मद अली कमर मौजूद थे. महासंघ के एक अधिकारी ने बताया कि ये हमारी आगे की योजना है. मुक्केबाजों ने कहा है कि भले ही उनलोगों ने अब तक बहुत अच्छा काम किया हो लेकिन शिवर के औपचारिक प्रशिक्षण की कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने बताया है कि महिलाएं भी पटियाला में आयोजित होने वाली वाली संयुक्त शिविर में हिस्सा लेंगी.

आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक के लिए 9 खिलाड़ी अब तक क्वॉलीफाई कर चुके हैं जिसमें अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्णन (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक), एमसी मेरीकोम (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लोवलिना बोरगोहिन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) शामिल है. कुछ मुक्केबाज ऐसे भी हैं जो कि इस बैठक में हिस्सा नहीं ले सके सके लेकिन उन्होंने आश्वस्त किया है कि वो 10 जून से शुरू होने वाले ट्रेनिंग में हिस्सा जरूर लेंगे. गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए खेल परिसरों और स्टेडियमों को खोलने की अनुमति दे दी है. देश के मुक्केबाज अभी तक अपने घर पर ही मुक्केबाजी का अभ्यास कर रहे हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola