ePaper

IND vs NZ: रोहित, कोहली, जायसवाल सस्ते में आउट, फिर लड़खड़ाई भारतीय बल्लेबाजी

Updated at : 01 Nov 2024 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ: रोहित, कोहली, जायसवाल सस्ते में आउट, फिर लड़खड़ाई भारतीय बल्लेबाजी

IND vs NZ: Matt Henry celebrates the wicket of Rohit Sharma

IND vs NZ: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी. आखिरी टेस्ट की पहली पारी में गेंदबाजों ने कीवी टीम को 235 के स्कोर पर रोक दिया. वहीं कीवी गेंदबाजों ने भी भारत के चार बल्लेबाजों को आउट कर बड़ी बढ़त हासिल कर ली है.

विज्ञापन

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजी फिर फ्लॉप साबित हुई है. पहले दिन न्यूजीलैंड को 235 के स्कोर पर ढेर करने के बाद भारत ने भी 19 ओवर में 90 रन के अंदर अपने चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने तेज शुरुआत करने का प्रयास किया, लेकिन रोहित ने 18 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया. मैट हेनरी ने रोहित को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. उसके बाद बल्लेबाजी करने आए गिल दिन के अंत तक क्रिज पर जमे रहे और उन्होंने 31 रन बना लिए हैं.

IND vs NZ: रोहित-जायसवाल नहीं कर पाए बड़ी साझेदारी

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसववाल को एजाज पटेल ने बोल्ड कर दिया. उस समय भारत का स्कोर 78 रन था. टीम प्रबंधन ने नाइट वॉचमैन के रूप में मोहम्मद सिराज को बल्लेबाजी के लिए भेजने का फैसला किया, लेकिन वह भी डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद विराट कोहली गिल का साथ देने क्रीज पर पहुंचे, लेकिन पूरी सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली भी केवल एक चौका ही जड़ पाए. कोहली दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए. इस प्रकार भारत ने अपने 4 विकेट गंवा दिए.

IND vs NZ: रोहित शर्मा और डेरिल मिशेल के बीच तीखी नोकझोंक, कुछ देर के लिए रुका खेल

IND vs NZ: रवींद्र जडेजा के ‘पंजे’ से ढेर हुए कीवी, न्यूजीलैंड पहली पारी में 235 पर सिमटा

IND vs NZ: भारत ने 86 रन पर गंवाए 4 विकेट

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए हैं. भारत अब भी न्यूजीलैंड से 149 रन पीछे है. गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं. भारत को पहली पारी में हर हाल में बढ़त बनानी होती, तभी कीवी टीम पर कुछ दबाव बनेगा. इससे पहले कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारतीय स्पिनरों ने कमाल का प्रदर्शन किया और कीवी टीम को 235 के स्कोर पर रोक दिया. रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट चटकाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट अपने नाम किए.

Mumbai: new zealand’s ajaz patel with teammates celebrates the wicket of yashasvi jaiswal

IND vs NZ: बल्लेबाजों को करना होगा बेहतर प्रदर्शन

न्यूजीलैंड शुरुआती दो मुकाबले जीतकर पहले ही इस सीरीज को अपने नाम कर चुका है. वह आखिरी मुकाबली भी जीतकर पहली बार भारत ने क्लीन स्वीप का इरादा रखता होगा. रोहित शर्मा की टीम के लिए यह मैच काफी अहम है, क्योंकि टीम को इसी महीने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. वहां भारत को 5 टेस्ट मैच खेलने हैं. लगभग यही टीम ऑस्ट्रेलिया को दौरा करेगी और वहां की उछाल भरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों को कई परेशानियों का सामना करना होगा. भारत की बल्लेबाजी एक कमजोर कड़ी बनकर उभरी है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola