IPL और PSL से क्यों हैरी ब्रूक ने बनाई दूरी? इंग्लैंड स्टार ने खुद किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन

हैरी ब्रूक (फोटो-सोशल मीडिया)

इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा है कि वह द हंड्रेड के अलावा किसी भी फ्रेंचाइजी लीग में हिस्सा नहीं लेंगे. ब्रूक के मुताबिक उनका पूरा फोकस इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने पर है.

विज्ञापन

Harry Brook Says No To IPL: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने साफ कर दिया है कि वह भविष्य में द हंड्रेड को छोड़कर किसी भी फ्रेंचाइजी लीग में हिस्सा नहीं लेंगे. इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान ब्रूक ने कहा कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने पर है और वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को प्राथमिकता देना चाहते हैं.

विज्ञापन

भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से पहले ब्रूक ने कहा, “मैंने खुद को पूरी तरह इंग्लैंड क्रिकेट के लिए समर्पित कर दिया है. मैंने तय किया है कि द हंड्रेड के अलावा किसी फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में नहीं खेलूंगा. मेरा लक्ष्य इंग्लैंड के लिए जितना संभव हो उतना क्रिकेट खेलना और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है.”

IPL और PSL से बनाई दूरी

ब्रूक ने कहा कि यही वजह है कि वह IPL, PSL और दुनिया की अन्य टी20 लीगों में हिस्सा नहीं लेते हैं. इंग्लैंड के लिए लगातार उपलब्ध रहने और अपने शरीर को फिट रखने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है. 27 वर्षीय बल्लेबाज 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से IPL खेल चुके हैं. हालांकि उनका सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, लेकिन उन्होंने एक शतक जरूर लगाया था. इसके बाद IPL 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा था, लेकिन ब्रूक ने इंग्लैंड क्रिकेट को प्राथमिकता देते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था.

टेस्ट कप्तानी के बड़े दावेदार

हाल ही में टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने भी हैरी ब्रूक को भविष्य का टेस्ट कप्तान बताया था. ब्रूक फिलहाल इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं और उन्हें स्टोक्स का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. ब्रूक ने कहा कि कप्तानी मिले या नहीं, उनकी प्राथमिकता इंग्लैंड के लिए मैदान पर उतरना है. उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ इंग्लैंड के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना चाहता हूं. कप्तान के रूप में या खिलाड़ी के रूप में, मुझे मैदान पर रहकर टीम के लिए योगदान देना पसंद है.”

यह भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड का पहला टी20 मुकाबला फ्री में कैसे देखें? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola