ePaper

French Open 2024: राफेल नडाल पहले ही दौर में हुए बाहर, रिटायरमेंट की अटकलें तेज

Updated at : 28 May 2024 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
French Open 2024: राफेल नडाल पहले ही दौर में हुए बाहर, रिटायरमेंट की अटकलें तेज

Spain's Rafael Nadal clenches his fist after scoring a point against Germany's Alexander Zverev during their first round match of the French Open tennis tournament

French Open 2024: दुनिया के सबसे बेहतरीन टेनिस खिलाड़ियों में से एक राफेल नडाल फ्रेंच ओपन 2024 में पहले ही दौर में बाहर हो गए हैं. यह शायद उनका आखिरी फ्रेंच ओपन होगा. उनकी रिटायरमेंट की अटकलें तेज हो गई हैं.

विज्ञापन

French Open 2024: किसी समय दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी रहे राफेल नडाल को इस साल फ्रेंच ओपन के पहले ही दौर में हार के बाद बाहर होना पड़ा. इस समय दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव से सीधे सेट में हारकर बाहर हो गए. नडाल पर यादगार जीत के साथ ज्वेरेव फ्रेंच ओपन में 14 बार के रोलांड गैरोस चैंपियन को हराने वाले पुरुष एकल में तीसरे खिलाड़ी बन गए. यह उनके लिए बड़ी उपलब्ध है. नडाल को फ्रेंच ओपन के पहले दौर में ज्वेरेव से 3-6, 6- 7, 3- 6 से हार का सामना करना पड़ा. ऐसा माना जा रहा है कि 14 बार के चैंपियन का रोलां गैरो पर यह आखिरी मैच था. इस हार के बाद नडाल के संन्यास की अटकलें भी तेज हो गई हैं.

लाल बजरी का किंग कहा जाता है नडाल को

राफेल नडाल को लाल बजरी का किंग कहा जाता है. वह यहां 14 बार के चैंपियन रहे हैं. अपने लंबे और गोल्डन करियर में पहली बार नडाल क्लेकोर्ट पर लगातार दो मैच हारे हैं. फ्रेंच ओपन में पहली बार वह चौथे दौर से पहले बाहर हुए हैं. क्लेकोर्ट पर इस ग्रैंडस्लैम में उनका कैरियर रिकॉर्ड अब 112.4 हो गया है. ऐसा माना जा रहा था कि नडाल अपना आखिरी गैंडस्लैम खेल रहे हैं, इसलिए उनको देखने के लिए करीब 15 हजार दर्शक वहां मौजूद थे. सभी ने तालियां बजाकर नडाल का अभिवादन किया.

22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन है नडाल

22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल तीन जून को 38 वर्ष के हो जाएंगे. नडाल पिछले साल जनवरी से ही कूल्हे और पेट की चोटों से जूझ रहे हैं. इस साल उन्होंने 15 मैच खेले. जिसमें उनका रिकॉर्ड 8-7 का रहा. चोटों की वजह से उनकी रैंकिंग गिरकर 275वीं हो गई और फ्रेंच ओपन में पहली बार वह गैर वरीय खिलाड़ी के रूप में खेल रहे थे. इसके कारण ही उनका सामना सीधे चौथी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव से हुआ. ज्वेरेव 2020 में अमेरिकी ओपन के उपविजेता रहे थे.

नडाल ने रिटायरमेंट को किया खारिज

उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता और पिछले तीन साल में हर बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. नडाल ने पहले ही संकेत दे दिये थे कि 2024 उनका कोर्ट पर आखिरी साल हो सकता है. लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें पूरी तरह यकीन नहीं है कि वह फ्रेंच ओपन दुबारा नहीं खेलेंगे. इस साल हारने के बाद भी उन्होंने यही बात दुहराई. इसलिए यह कयास लगाना गलत होगा कि नाडाल जैसा जूझारू खिलाड़ी फिर इस प्रतियोगिता में नहीं दिखेगा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola