मेसी-रोनाल्डो भी पीछे, एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड इस दिग्गज के नाम 

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

जस्ट फोंटेन

FIFA World Cup 2026: एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड रोनाल्डो या मेसी का नहीं है. यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड फ्रांस के एक महान फुटबॉलर के नाम दर्ज है.

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (23वां संस्करण) 11 जून से 19 जुलाई के बीच खेला जाएगा. लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे महान खिलाड़ी अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेलेंगे. ये दोनों दिग्गज अब तक 5-5 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं, लेकिन एक अनोखा रिकॉर्ड आज तक नहीं तोड़ पाए. साल 1958 से चला आ रहा यह रिकॉर्ड फ्रांस के दिग्गज खिलाड़ी जस्ट फोंटेन के नाम है. जिन्होंने एक ही वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा गोल दागने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था.

विज्ञापन

ये 3 देश कर रहे है मेजबानी

इस बार का फीफा वर्ल्ड कप कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है. इतिहास में पहली बार 3 देश (कनाडा, मैक्सिको और यूएसए) मिलकर इसकी संयुक्त मेजबानी कर रहे हैं. इससे पहले सिर्फ एक बार 2 देशों ने मिलकर मेजबानी की थी. इस बार टूर्नामेंट में टीमों की संख्या भी बढ़ा दी गई है, जिससे पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी. कुल 16 अलग-अलग मैदानों पर फाइनल समेत रिकॉर्ड 105 मैच खेले जाएंगे.

एक सीजन में सर्वाधिक गोल इस खिलाड़ी के नाम

फीफा वर्ल्ड कप के एक ही सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने का अनोखा रिकॉर्ड फ्रांस के जस्ट फोंटेन के नाम है. उन्होंने 1958 के वर्ल्ड कप में अकेले ही 13 गोल दाग दिए थे. खास बात यह है कि उन्होंने अपने करियर में सिर्फ यही एक वर्ल्ड कप खेला था. इस रिकॉर्ड की अहमियत ऐसे समझिए कि दिग्गज लियोनेल मेसी को इतने गोल करने के लिए 5 वर्ल्ड कप खेलने पड़े. जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5 वर्ल्ड कप खेलने के बाद भी 13 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए हैं. हालांकि, अगर सभी वर्ल्ड कप सीजन मिलाकर ओवरऑल सबसे ज्यादा गोल करने की बात करें, तो यह रिकॉर्ड जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़े के नाम है, जिन्होंने 4 वर्ल्ड कप में कुल 16 गोल किए हैं.

रोनाल्डो-मेसी ने कितने गोल किए

भले ही कुल गोल के मामले में लियोनेल मेसी आगे हों. लेकिन क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड है जो मेसी भी नहीं बना पाए. रोनाल्डो दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल किए हैं. हालांकि, अगर ओवरऑल आंकड़ों को देखें तो मेसी का पलड़ा भारी है. उन्होंने वर्ल्ड कप के 26 मैचों में शानदार 13 गोल दागे हैं. जबकि रोनाल्डो ने 22 मैचों में 8 गोल किए हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola