France vs Spain Semi-Final Highlights: ओयरजाबल और पोरो के गोल से स्पेन फाइनल में, फ्रांस 2-0 से हारा
गोल मारने के बाद पेड्रो (फोटो-सोशल मीडिया)
फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली. डलास स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखा और मुकाबले को जीत लिया.
स्पेन फाइनल में पहुंची
फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली. डलास स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही मैच पर नियंत्रण बनाए रखा और अपने मौकों का बेहतरीन फायदा उठाया. टीम को पहली सफलता 22वें मिनट में मिली, जब मिकेल ओयरजाबल ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्पेन को बढ़त दिलाई.
पहले हाफ में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद स्पेन ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा कायम रखा. मैच के 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने शानदार गोल दागकर बढ़त को दोगुना कर दिया. इसके बाद फ्रांस ने वापसी की कोशिश की, लेकिन किलियन एम्बाप्पे समेत उसके स्टार खिलाड़ी स्पेन की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सके.
स्पेन ने अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखी और 2-0 से जीत दर्ज करते हुए फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया. अब उसकी नजर 2010 के बाद पहली बार विश्व कप खिताब जीतने पर होगी.
स्पेन ने बनाई 2-0 की बढ़त
फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. मैच के 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने शानदार गोल दागकर टीम को फ्रांस के खिलाफ 2-0 की बढ़त दिला दी. दूसरे हाफ की शुरुआत से ही स्पेन ने आक्रामक खेल दिखाया और फ्रांसीसी रक्षा पंक्ति पर लगातार दबाव बनाए रखा. इससे पहले स्पेन को शुरुआती बढ़त 22वें मिनट में मिली थी, जब मिकेल ओयरजाबल ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-0 कर दिया था. अब पोरो के गोल के बाद स्पेन फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाता नजर आ रहा है, जबकि फ्रांस के सामने मुकाबले में वापसी करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.
हाफ टाइम में स्पेन 1-0 से आगे
फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में हाफ टाइम तक स्पेन ने फ्रांस पर 1-0 की बढ़त बना रखी है. डलास स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में अब तक का एकमात्र गोल मिकेल ओयरजाबल ने 22वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर किया. स्पेन ने मिले मौके का पूरा फायदा उठाया और पहले हाफ का अंत बढ़त के साथ किया. पहले 45 मिनट में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. फ्रांस ने भी कई बार स्पेनिश रक्षा पंक्ति पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन उसे बराबरी का गोल नहीं मिल सका. वहीं स्पेन ने अनुशासित खेल दिखाते हुए अपनी बढ़त बरकरार रखी. अब दूसरे हाफ में फ्रांस की नजर वापसी करने और मैच को बराबरी पर लाने पर होगी, जबकि स्पेन फाइनल का टिकट सुनिश्चित करने के लिए अपनी बढ़त बचाने की कोशिश करेगा.
22वें मिनट में ओयरजाबल का शानदार गोल
22वें मिनट में स्पेन को पेनल्टी का फायदा मिला, जिसे मिकेल ओयरजाबल ने शानदार तरीके से गोल में बदल दिया. ओयरजाबल ने गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को जाल में पहुंचाया और स्पेन को मैच में 1-0 की बढ़त दिला दी. शुरुआती बढ़त मिलने के बाद स्पेन ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.
FIFA World Cup 2026 France vs Spain Semi-final Football Match Live Updates: नमस्कार, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. टूर्नामेंट अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब की जंग में सिर्फ चार टीमें बची हैं. आज डलास स्टेडियम में दो यूरोपीय दिग्गज, फ्रांस और स्पेन, आमने-सामने हैं. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है और अब उनकी नजर फाइनल के टिकट पर है.
किलियन एम्बाप्पे की अगुआई वाली फ्रांसीसी टीम जहां अपनी तीसरी विश्व कप ट्रॉफी की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी, वहीं युवा सितारों से सजी स्पेन की टीम 2010 के बाद पहली बार खिताब जीतने के सपने को साकार करने के इरादे से मैदान में उतरी है. ऐसे में फुटबॉल प्रेमियों को एक रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है. मैच से जुड़े हर अपडेट, गोल, प्रमुख घटनाक्रम और आंकड़ों के लिए हमारे साथ बने रहें.
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए