क्या सच में भारतीय खाने के दीवाने हैं एर्लिंग हालैंड? वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, जानें सच्चाई

Updated:
विज्ञापन
एर्लिंग हालैंड (फोटो-सोशल मीडिया)

एर्लिंग हालैंड (फोटो-सोशल मीडिया)

क्या एर्लिंग हालैंड भारतीय खाने के दीवाने हैं? सोशल मीडिया पर AI जनित वीडियो ने सनसनी मचा दी है, जिसमें उन्हें भारतीय व्यंजन का आनंद लेते दिखाया गया है. जानिए इस वायरल क्लिप की सच्चाई और फुटबॉल स्टार की पसंद.

विज्ञापन

फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड शानदार फॉर्म में हैं. सात गोल के साथ वह न सिर्फ अपनी टीम के सबसे सफल गोल स्कोरर हैं, बल्कि किलियन एम्बाप्पे और लियोनेल मेसी के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में भी संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं.

इसी बीच सोशल मीडिया पर हालैंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए भारतीय खाना खाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नॉर्वे के स्टार फुटबॉलर भारतीय व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं.

View on Instagram

हालांकि, वीडियो को देखने पर यह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार किया गया है. वीडियो में चेहरे के हाव-भाव, हाथों की गतिविधि और अन्य विजुअल डिटेल्स असामान्य दिखाई देते हैं. फिलहाल ऐसा कोई आधिकारिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है, जिससे यह पुष्टि हो सके कि वायरल क्लिप वास्तविक है.

भारतीय खाने के प्रति हालैंड का प्यार किसी से छिपा नहीं

वायरल वीडियो की प्रामाणिकता भले ही संदिग्ध हो, लेकिन भारतीय भोजन के प्रति हालैंड की पसंद कोई नई बात नहीं है. प्रीमियर लीग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर ने भारतीय खाने को अपना पसंदीदा व्यंजन बताया था. हालैंड ने कहा था, "सच कहूं तो मुझे भारतीय खाना सबसे ज्यादा पसंद है. ओस्लो और इंग्लैंड, दोनों जगहों पर शानदार भारतीय रेस्टोरेंट हैं और मैं अक्सर वहां जाता हूं. बटर चिकन, लैंब चॉप्स और गार्लिक नान मेरे सबसे पसंदीदा व्यंजन हैं."

फिटनेस के बीच भी नहीं छोड़ते भारतीय स्वाद

6 फीट 4 इंच लंबे हालैंड अपनी सख्त फिटनेस और डाइट प्लान के लिए जाने जाते हैं. उनकी रोजमर्रा की डाइट में पोषण से भरपूर ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ शामिल रहते हैं. इसके बावजूद वह समय-समय पर भारतीय खाने को अपनी पसंदीदा 'चीट मील' के तौर पर चुनते हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वायरल यह AI वीडियो भले ही वास्तविक न हो, लेकिन भारतीय भोजन के प्रति हालैंड के लगाव को देखते हुए फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दुनिया को मिला नया 'वाइकिंग', हालैंड के डबल प्रहार से नॉर्वे पहली बार क्वार्टर फाइनल में



विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola