ZIM vs WI Dream11: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के ये खिलाड़ी आपको बनाएंगे मालामाल! देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम

ZIM vs WI: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर मुकाबले में शनिवार को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें आमने सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. यहां जानिए इस मैच की ड्रीम11 प्रेडिक्शन से लेकर पिच रिपोर्ट की सभी जानकारी.
ZIM vs WI Dream11 Prediction: जिम्बाब्वे में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर मुकाबले का रोमांच जारी हैं. इस बीच शनिवार 24 जून को टूर्नामेंट के 13वें मैच में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें आमने सामने होंगी. दोनों ही टीमें अब तक 2-2 मैच जीत चुकी हैं और अब उनकी नजरें इस मैच को जीतकर टॉप 6 टीमों में जगह बनाने पर है. ऐसे में दो मजबूत टीमों के बीच हाई-वोल्टेज भिड़ंत देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं इस मैच की ड्रीम11 टीम के बारे में.
जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें वनडे फॉर्मेट में कुल 48 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. जिसमें से दो बार के विश्व चैंपियन, वेस्टइंडीज ने 36 गेम जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे ने 10 जीत दर्ज की हैं. वहीं एक मैच टाई और एक बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ. बता दें कि वेस्टइंडीज ने 2018 विश्व कप क्वालीफायर के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला गया आखिरी मैच 4 विकेट से जीता.
हरारे स्पोर्ट्स क्लब एक उच्च स्कोरिंग स्थल है. इस प्रतियोगिता में इस मैदान पर तीन खेल खेले जा चुके हैं. जिम्बाब्वे ने 319 और 291 रनों का पीछा किया जबकि वेस्टइंडीज ने नेपाल के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 339 रन बनाए. इससे पता चलता है कि गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है, लेकिन दोनों तरफ के बल्लेबाजों को यहां बल्लेबाजी करने में मजा आएगा. ऐसे में शनिवार को एक और बड़े स्कोर वाला मैच देखने को मिल सकता है. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा.
कप्तान: शाई होप
उप कप्तान: जेसन होल्डर
विकेटकीपर: शाई होप, निकोलस पूरन, क्लाइव मैडेंडे
बल्लेबाज: क्रेग एर्विन, जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग
ऑलराउंडर: जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स
गेंदबाज: अल्जारी जोसेफ
जिम्बाब्वे : क्रेग एर्विन (कप्तान), क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), जॉयलॉर्ड गम्बी, वेसली मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, तेंडाई चतारा, ब्लेसिंग मुजरबानी
वेस्टइंडीज : ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, अकील होसेन
Also Read: World Cup 2023: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, ICC और BCCI ने ठुकराई PCB की वेन्यू बदलने की मांग
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




