WTC Final के बीच भारत के स्टार तेज गेंदबाज ने अपनी शादी का शेयर किया वीडियो, देखें यहां

भारत के स्टार युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने हाल ही में हुए अपनी शादी का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में प्रसिद्ध अपनी पत्नी रचना के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला काफी निर्णायक मोड़ पर आ गया है। इस खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवे दिन 280 रनों की जरुरत है। वहीं इस रोचक फाइनक मुकाबले के बीच भारत के स्टार युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने हाल ही में हुए अपनी शादी का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में प्रसिद्ध अपनी पत्नी रचना के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
भारतीय टीम के स्टार युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 जून को गर्लफ्रेंड रचना से शादी की है. वहीं शादी के तीन दिन बाद कृष्णा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रसिद्ध और उनकी पत्नी रचना शादी की रस्मों के दौरान मस्ती करते हुए दिख रहे हैं. वहीं दोनों इस वीडियो में एक पार्टी में भी जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/CtUJcAHJ86P/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
आपको बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 जून को अपनी गर्लफ्रेंड रचना कृष्णा से पारंपरिक अंदाज में शादी की थी। दोनों ने 6 जून को सगाई की थी। इस जोड़ी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुई थी। फैंस को प्रसिद्ध और उनकी गर्लफ्रेंड की तस्वीरें खूब पसंद आई थी. फैंस ने उनकी फोटोज शेयर भी किया था. प्रसिद्ध की शादी में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराहत, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, कृष्णण्पा गौतम समेत कई क्रिकेटर पहुंचे थे। आपको बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा इस समय चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उनके बैक में कुछ दिक्कत है. अपने इसी चोट के कारण वह आईपीएल के दौरान भी एक्शन में नजर नहीं आए थे. आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स को उनकी कमी भी खूब खली थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




