WPL 2025: शैफाली वर्मा की तूफानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने बेंगलुरु को 9 विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन
Delhi beat Bangalore

Delhi beat Bangalore

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग 2025 के 14वें मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 विकेट से हरा दिया. इस जीत से दिल्ली ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली.

विज्ञापन

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग 2025 में शनिवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली की ओर से शैफाली वर्मा ने नाबाद 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली. जिसके दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने बेंगलुरु को 9 विकेट से हरा दिया. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर केवल 147 रन ही बना पाई. जवाब में दिल्ली ने 15.3 ओवर में केवल एक विकेट खोकर 151 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

शैफाली और जेस जोनासेन के बीच हुई शतकीय साझेदारी

दिल्ली की ओर से शैफाली वर्मा ने कप्तान मैग लैनिंग के साथ पारी की शुरुआत की. लेकिन कप्तान 12 गेंदों में केवल दो रन बनाकर आउट हो गईं. लेकिन उसके बाद शैफाली और जेस जोनासेन ने पारी को न केवल संभाला बल्कि आखिर तक क्रीज पर जमी रहीं और टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन वापस लौटीं. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 146 रनों की शतकीय साझेदारी बनी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम खबर: लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?

बेंगलुरु की ओर से एलीस पेरी ने खेली अर्धशतकीय पारी

बेंगलुरु की ओर से एलीस पेरी ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 47 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए. जबकि राघवी बिष्ट 33 और व्याट-हॉज ने 21 रनों की पारी खेली. इसके बाद सभी बल्लेबाज 20 के आंकड़े को भी नहीं छू पाए. गेंदबाजी में दिल्ली की ओर से शिखा पांडे और नल्लापुरेड्डी चरणी ने दो-दो विकेट चटकाए. जबकि मैरिजान कप्प एक विकेट लेने में कामयाब रही.

प्वाइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ दिल्ली टॉप पर

प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली की टीम 10 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है. दिल्ली ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में जीत और केवल दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. 5 मैचों में 3 जीत और दो हार के बाद 6 अंकों के साथ मुंबई की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है. 4 अंकों के साथ यूपी वॉरियर्स की टीम तीसरे, बेंगलुरु की टीम 4 अंक लेकर चौथे और गुजरात 4 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर बनी हुई है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola