WPL 2023 UP vs RCB: आज यूपी वॉरियर्स से भिड़ेगी आरसीबी की टीम, जानें संभावित प्लेइंग XI और लाइव डिटेल्स

WPL 2023 UP vs RCB Live streaming: महिला प्रीमियर लीग 2023 में बुधवार (15 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले यहां जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI और लाइव डिटेल्स.
WPL 2023 RCB vs UP Playing XI: महिला प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबले में आज (15 मार्च) को यूपी वॉरियर्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. यूपी की कमान एलिसा हीली के हाथों में है तो आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकता है. तो आइए मैच से पहले जानते दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और लाइव डिटेल्स.
गौरतलब है कि यूपी वॉरियर्स को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और चार मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं. जबकि स्मृति मंधाना की टीम आरसीबी अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच जीतने में नाकाम रही है और पांच मैच खेलने के बाद भी अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर है. ऐसे में बैंगलौर टीम इस मैच में जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी.
डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच टी20 क्रिकेट में पहली पारी में 145 के औसत स्कोर के साथ बल्लेबाजी के अनुकूल सतह प्रदान करती है. स्पिनरों को तेज गेंदबाजों की तुलना में अधिक विकेट मिलने की उम्मीद है. हालांकि, यहां बल्लेबाजों को काफी फायदा मिलेगा. ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी.
Also Read: WPL Points Table: लगातार 5 मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंची मुंबई इंडियंस, जानें बाकी टीमों का हाल
यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच बुधवार (15 मार्च) को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. मैच के आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. इस मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क के चैनल्स पर किया जाएगा. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cenema) एप देखा जा सकता है.
एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, शबनीम इस्माइल, अंजलि सरवानी और राजेश्वरी गायकवाड़.
स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), मेगन शुट्ट, कनिका आहूजा, पूनम खेमनार, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल और प्रीति बोस.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




