ePaper

U19 World Cup 2022: वर्ल्ड कप जीतकर लौटी भारतीय टीम पर हुई पैसों की बरसात, बीसीसीआई ने किया सम्मानित

Updated at : 09 Feb 2022 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
U19 World Cup 2022: वर्ल्ड कप जीतकर लौटी भारतीय टीम पर हुई पैसों की बरसात, बीसीसीआई ने किया सम्मानित

Ahmedabad: BCCI Secretary Jay Shah and VVS Laxman sit with the World Cup-winning U19 team during the second ODI cricket match between India and West Indies, at the Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Wednesday, Feb 9, 2022. (PTI Photo/Manvender Vashist) (PTI02_09_2022_000151B)

भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम को बुधवार को यहां दूसरे वनडे के मौके पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा सम्मानित किया गया. खिलाड़ियों को 40-40 लाख रुपये का बोर्ड ने इनाम भी दिया.

विज्ञापन

अंडर 19 वर्ल्ड कप (U19 World Cup 2022) फाइनल में इंग्लैंड की टीम को रौंदकर पांचवीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम पर पैसों की बरसात हुई. भारत लौटने के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों पर पैसे लुटाये और उन्हें सम्मानित किया.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम को बुधवार को यहां दूसरे वनडे के मौके पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा सम्मानित किया गया. खिलाड़ियों को 40-40 लाख रुपये का बोर्ड ने इनाम भी दिया.

Also Read: U19 World Cup 2022: हम गोली चलाकर देश सेवा करते हैं और बेटा गेंद डाल के, रवि की सफलता पर बोले फौजी पिता

भारत-वेस्टइंडीज मैच का लिया आनंद

अंडर-19 टीम के नायक ब्लेजर पहने थे और उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम के स्टैंड से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच देखा. अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय युवा खिलाड़ियों ने मुख्य कोच ऋषिकेश कानिटकर व सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में अपने स्टार खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा और खेल का आनंद लिया. अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों को हालांकि सीनियर भारत क्रिकेटरों से मिलने का मौका नहीं मिला क्योंकि वे तीन मैचों की शृंखला के लिये बनाये गये बायो-बबल में हैं.

अंडर 19 भारतीय टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण भी

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी इस मौके पर मौजूद थे. लक्ष्मण टीम के साथ वेस्टइंडीज में थे. साथ ही बीसीसीआई सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरूण धूमल के साथ राज्य क्रिकेट संघ के कुछ सीनियर अधिकारी भी स्टेडियम में उपस्थित थे.

विजयी टीम के सदस्यों को 40-40 लाख का इनाम

बीसीसीआई ने पहले ही अंडर-19 टीम के प्रत्येक सदस्य के लिये 40-40 लाख रुपये जबकि सहयोगी स्टाफ के लिये 25-25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा कर चुका है. भारतीय अंडर-19 टीम मंगलवार को स्वदेश लौटी. खिलाड़ियों के लिये और कार्यक्रम भी होंगे जब वे गुरुवार को अपने गृहनगर पहुंचेंगे. भारत ने अपने अभियान में कोरोना की चुनौती से पार पाते हुए पांच फरवरी को एंटीगा के नार्थ साउंड में इंग्लैंड को फाइनल में चार विकेट से हराकर रिकॉर्ड पांचवां अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola