World Cup 2023 : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी चोटिल, विश्वकप खेलने पर सस्पेंस

टिम साउदी अपने अंगूठे की चोट की वजह से पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्वकप में टीम का हिस्सा होंगे या नहीं इसपर फैसला अगले सप्ताह उनकी सर्जरी के बाद ही हो पाएगा. मुख्य कोच ने बताया कि साउदी के अंगूठे में पिन या स्क्रू लगाया जाएगा, फिर यह देखा जाएगा कि वह ग्राउंड की स्थिति को झेल पाते हैं या नहीं
न्यूजीलैंड के फास्ट बाॅलर टिम साउदी (Tim Southee ) जल्दी ही अपने अंगूठे की चोट का इलाज कराएंगे. उसके बाद ही तय हो पाएगा कि विश्व कप 2023 में वो न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा हो पाएंगे या नहीं. ज्ञात हो कि न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी के दाएं हाथ के अंगूठे में पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए चोट लग गई थी. साउदी के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है.
न्यूजीलैंड की टीम के लिए यह बुरी खबर है, क्योंकि सूचना के अनुसार टिम साउदी के अंगूठे का गुरुवार को ऑपरेशन होना है. न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि हमें उम्मीद है कि टिम जल्दी ही अंगूठे के चोट से उबर जाएंगे और टीम में अपना योगदान देंगे. हालांकि न्यूजीलैंड टीम के अधिकारियों ने यह जानकारी भी दी है कि टिम साउदी अपने अंगूठे की चोट की वजह से पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्वकप में टीम का हिस्सा होंगे या नहीं इसपर फैसला अगले सप्ताह उनकी सर्जरी के बाद ही हो पाएगा. मुख्य कोच ने बताया कि साउदी के अंगूठे में पिन या स्क्रू लगाया जाएगा, उसके बाद यह देखा जाएगा कि वह ग्राउंड की स्थिति को झेल पाते हैं या नहीं, उसके बाद ही यह निर्णय किया जाएगा कि वे विश्वकप खेलेंगे या नहीं.
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने बताया कि हमारी टीम का पहला मुकाबला चैंपियन इंग्लैंड से पांच अक्टूबर को है. अगर साउदी फिट रहे तभी वे इस मैच का हिस्सा होंगे अन्यथा उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि विश्वकप के नियमों के अनुसार कोई भी टीम 28 सितंबर तक विश्वकप के लिए चुनी गई अपनी 15 सदस्यीय टीम में बदलाव कर सकती है. इसके बाद किसी भी तरह के बदलाव के लिए टीम को आईसीसी की अनुमति लेनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










