ePaper

IND vs PAK, World Cup 2023: वर्ल्ड कप में कब होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला? जय शाह कल करेंगे बैठक

Updated at : 26 Jul 2023 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs PAK, World Cup 2023: वर्ल्ड कप में कब होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला? जय शाह कल करेंगे बैठक

IND vs PAK, World Cup: क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले की तारीख में बदलाव किया जा सकता है. इसे लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह कल बैठक करेंगे.

विज्ञापन

क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाना है. भारत में होने वाले इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टे़डियम में होना है. हालांकि आज खबरें सामने आई की भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले की तारीखों में बदलाव हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मुकाबले की नई तारीख के लिए बीसीसीआई सचिव जय शाह 27 जुलाई को दिल्ली में बैठक करेंगे. इस बैठक में भारत-पाकिस्तान मुकाबले की नई तारीख पर चर्चा होगी.

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले की नई तारीख होगी फाइनल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने नई दिल्ली में 27 जुलाई को एक बैठक रखी है. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले की नई तारीख के ऐलान को देखते हुए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. वनडे विश्व कप 2023 खेलों की मेजबानी करने वाले राज्य संघों को मंगलवार शाम को बीसीसीआई सचिव जय शाह से एक पत्र मिला, जिसमें उन्हें 27 जुलाई को नई दिल्ली में एक सम्मेलन में आमंत्रित किया गया. उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड सदस्यों को भारत बनाम पाकिस्तान की संशोधित तारीख के साथ-साथ अहमदाबाद के क्षेत्र में सुरक्षा मुद्दों से भी अवगत करा सकता है.

क्यों मैच की तारीखों में हो सकता है बदलाव

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच की तारीख में बदलाव होने की संभावना है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि सुरक्षा के नजरिए से इस मैच की तारीख में बदलाव किया जा सकता है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सुरक्षा एजेंसियों ने बताया है कि भारत और पाकिस्तान जैसे हाई प्रोफाइल मैच, जिसमें लाखों दर्शक स्टेडियम आते हैं, ऐसे में सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में एजेंसियाों और पुलिस की आवश्यकता होगी, लेकिन उस दौरान सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस नवरात्री के इंतजामों में लगी होंगी.

कब हो सकता है मुकाबला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले की नई तारीख 14 अक्टूबर हो सकती है. दरअसल, नवरात्र का त्योहार अहमदाबाद में काफी धूमधाम से मनाया जाता है. ऐसे में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला अगर नवरात्र के पहले दिन हुआ था तो सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में पुलिस कर्मियों की आवश्यकता होगी. नवरात्र के दौरान पुलिस अन्य जगहों पर भी सुरक्षा में लगी होगी. ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए इस मैच को 1 दिन पहले स्फिट किया जा सकता है.

World Cup 2023 में भारत का शेड्यूल

  • 8 अक्टूबर- भारत vs ऑस्ट्रेलिया , चेन्नई

  • 11 अक्टूबर- भारत vs अफगानिस्तान दिल्ली

  • 15 अक्टूबर- भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद (तारीख में बदलाव हो सकता है)

  • 19 अक्टूबर- भारत vs बांग्लादेश, पुणे

  • 22 अक्टूबर- भारत vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला

  • 29 अक्टूबर- भारत vs इंग्लैंड, लखनऊ

  • 2 नवंबर- भारत vs क्वालिफायर 2, मुंबई

  • 5 नवंबर- भारत vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता

  • 11 नवंबर- भारत vs क्वालिफायर 1, बेंगलुरु

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

  • 5 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

  • 6 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-1 – हैदराबाद

  • 7 अक्टूबर- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान- धर्मशाला

  • 8- अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- चेन्नई

  • 9- अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वॉलीफायर-1 हैदराबाद

  • 10- अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश- धर्मशाला

  • 11- अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान- दिल्ली

  • 12- अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-2 – हैदराबाद

  • 13- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका – लखनऊ

  • 14- अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

  • 15- अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

  • 16- अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वॉलीफायर-2 – लखनऊ

  • 17- अक्टूबर- साउथ अफ्रीक बनाम क्वॉलीफायर-1 – धर्मशाला

  • 18- अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान- चेन्नई

  • 19- अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

  • 20- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान- बैंगलोर

  • 21- अक्टूबर- इंग्लैंड -साउथ अफ्रीका – मुंबई

  • 22- अक्टूबर- क्वॉलीफायर-1 बनाम क्लॉलीफायर-2 – लखनऊ

  • 23- अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजलैंड- धर्मशाला

  • 24- अक्टूबर- साउथ अफ्रीका बनाम क्वॉलीफायर-2 – दिल्ली

  • 25- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वॉलीफायर-1 दिल्ली

  • 26- अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम क्वॉलीफायर-2 – बैंगलोर

  • 27- अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका – चेन्नई

  • 28- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

  • 29- अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

  • 30- अक्टूबर- अफगानिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-2 – पुणे

  • 31- अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

  • 1- नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका – पुणे

  • 2- नवंबर- भारत बनाम क्वॉलीफायर-2 – मुंबई

  • 3- नवंबर- अफगानिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-1 – लखनऊ

  • 4- नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – अहमदाबाद

  • 4- नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बैंगलोर

  • 5- नवंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका – कोलकाता

  • 6- नवंबर- बांग्लादेश बनाम क्वॉलीफायर-2 – दिल्ली

  • 7- नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

  • 8- नवंबर- इंग्लैंड बनाम क्वॉलीफायर-1 – पुणे

  • 9- नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वॉलीफायर-2- बैंगलोर

  • 10- नवंबर- साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

  • 11- नवंबर- भारत बनाम क्वॉलीफायर-1 – बैंगलोर

  • 12- नवंबर- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

  • 12- नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश- पुणे

  • 15- नवंबर- सेमीफाइनल-1 – मुंबई

  • 16- नवंबर- सेमीफाइनल-2 – कोलकाता

  • 19- नवंबर – फाइनल- अहमदाबाद

Also Read: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से वर्ल्ड कप की तैयारी होगी शुरू, इन युवा खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola