Women’s T20 Asia Cup: भारत ने मलेशिया को 30 रनों से हराया, बारिश के कारण डी एंड एल नियम से हुआ फैसला
Women’s T20 Asia Cup 2022: बांग्लादेश के सिलहट में खेले जा रहे महिला टी20 एशिया कप में आज (3 अक्टूबर) भारतीय महिला टीम और मलेशिया (INDW vs MLYW) के बीच मुकाबला खेला गया. भारत ने यह मैच 30 रनों से जीता. मलेशिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 181 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारत के लिए सब्भिनेनी मेघना ने 53 गेंदों में शानदार 69 रन बनाये. इसके साथ मेघना शैफाली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी की. मलेशिया के लिए विनिफ्रेड और दानिया ने 2-2 विकेट झटके.
30 रनों से जीता भारत
बारिश के कारण पूरा मैच नहीं खेला जा सका. डी एंड एल मेथड से भारत को 30 रन से विजयी घोषित किया गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. बाद में मलेशिया 5.2 ओवर में 16 रन की बना सकी. इस दौरान मलेशिया के दो विकेट भी गिर गये. बारिश के कारण आगे का मैच नहीं खेला जा सका और भारत को विजेता घोषित कर दिया गया.
बारिश के कारण मैच रूका
बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा. इससे पहले मलेशिया 5.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 16 रन बनाये हैं. भारत की ओर से दिप्ती और राजेश्वरी ने 1-1 विकेट झटके.
मलेशिया को दूसरा झटका, जूलिया आउट
भारतीय टीम को तीसरे ओवर में एक और सफलता हाथ लगी. वॉन जूलिया सिर्फ 1 रन बनाकर राजेश्वरी की गेंद पर आउट हुई.
मलेशिया की खराब शुरुआत, विनिफ्रेड आउट
182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशिया की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर मे विकेट गंवा दिए. दिप्ती शर्मा ने विनिफ्रेड को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा.
भारत की पारी सम्पात, मलेशिया को 182 का लक्ष्य
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए बिना कोई विकेट गंवाये 100 का आकड़ा पार किया. लेकिन मेघना (69) के आउट होते ही विकेट गिरते चले गए और टीम इंडिया 4 विकेट खोकर 181 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. मलेशिया के लिए विनिफ्रेड और दानिया ने 2-2 विकेट झटके.
भारत को चौथा झटका, राधा आउट
भारतीय पारी के आखिरी ओवर में राधा यादव 8 रन बनाकर आउट हो गई.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए