विराट कोहली दूसरी पारी में भी नहीं बना पाए बड़ा स्कोर, सुनील गावस्कर ने उनके आउट होने पर कही यह बात

Mumbai: Indian skipper Virat Kohli plays a shot during the 3rd day of the 2nd cricket test match between India and New Zealand at Wankhede stadium, in Mumbai, Sunday, Dec. 5, 2021. (PTI Photo/Shashank Parade) (PTI12_05_2021_000059A)
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में भी विराट कोहली बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. 2019 के बाद से टेस्ट में कोहली शतक नहीं बना पाए हैं. विराट कोहली के आउट होने के बाद पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने उनके शॉट को खराब बताया.
विराट कोहली का बल्ले से जारी संघर्ष बुधवार को भी जारी रहा. उन्हें सेंचुरियन में शुरुआती टेस्ट के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जेनसेन ने 18 रन पर आउट कर दिया. पहली पारी की तरह कोहली ने ऑफ के बाहर एक गेंद का पीछा किया और स्टंप के पीछे कैच हो गये. प्रोटियाज कप्तान क्विंटन डी कॉक ने आराम से कोहली को पवेलियन भेजने के लिए कैच लपका.
इस बार लंच ब्रेक के बाद विराट कोहली पहली ही गेंद पर आउट हुए. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कोहली के स्ट्रोक के प्रयास को ढीला शॉट करार दिया. गावस्कर ने कहा कि आपको कहना होगा कि लंच के बाद पहली गेंद पर यह एक ढीला शॉट था. सुनील गावस्कर ने कहा कि हर बल्लेबाज, जब वह फिर से शुरू करता है तो खुद को थोड़ा समय लेता है. खासकर टेस्ट क्रिकेट में
गावस्कर ने कहा कि बल्लेबाज अपने पैरों को हिलाने के लिए खुद को थोड़ा समय देता है. लेकिन कोहली ने ढीला शॉट खेला और यह उनके आउट होने का कारण बना. उन्होंने कहा कि कोई भी अंतराल, भले ही वह चार मिनट का एक छोटा अंतराल ही क्यों न हो. उसके बाद भी आपको अपनी बल्लेबाजी को रीसेट करना होगा. कोहली इतने अनुभवी बल्लेबाज हैं, लेकिन शायद उनके दिमाग के पीछे कुछ और चल रहा था.
गावस्कर ने कहा कि शायद कोहली तेजी से रन बनाना चाहते हैं, ताकि पिछले लंबे समय से शतक का सूखा खत्म कर सकें. उन्होंने कहा कि आप देखोगे कि वह गेंद कितनी दूर थी. वह लंच के बाद पहली गेंद को छोड़ सकते थे. कोहली ने 2019 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं बनाया है. कोहली के आउट होने के बावजूद, भारत ने बुधवार को सेंचुरियन टेस्ट पर नियंत्रण कर लिया.
Also Read: India vs South Africa: केएल राहुल के पास सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
अपनी पहली पारी में 130 रनों की बढ़त जोड़ने के के साथ भारत ने 275 से ज्यादा रनों की बढ़त बना ली है. 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. ऋषभ पंत क्रीज पर जमे हुए हैं उनका साथ मोहम्मद शमी दे रहे हैं. भारत के सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




