ePaper

विनोद कांबली की तबियत फिर खराब, इलाज के लिए अस्पताल में हुए भर्ती, Video

Updated at : 23 Dec 2024 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
Vinod Kambli

Vinod Kambli admitted to hospital

Vinod Kambli: भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली की तबियत एकबार फिर खराब हो गई है. उन्हें ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Vinod Kambli: विनोद कांबली की तबियत एक बार फिर खराब हो गई है. उन्हें ठाणे के आकृति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. कांबली का इलाज डॉक्टर्स की देखरेख में किया जा रहा है. अपनी लत के कारण वे कई बार रिहैब में जा चुके हैं. हाल ही वे एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां सचिन के साथ उनकी मुलाकात चर्चा में थी.

भारत के पूर्व बल्लेबाज कांबली रमाकांत आचरेकर के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सचिन से मुलाकात करते समय भावुक हो गए थे. वे उनका हाथ पकड़ कर कुछ कहना चाहते थे. उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी मदद करने का भरोसा जताया था. लेकिन उन्होंने शर्त रखी थी कि कांबली को रिहैब में जाना होगा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कांबली हॉस्पिटल बेड पर हैं. वीडियो पोस्ट करने वाला शख्स हॉस्पिटल की जानकारी दे रहा है और कांबली लेटे हुए थंब्स अप करते नजर आ रहे हैं.

विनोद कांबली एक समय भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज थे. उन्होंने 1991 में अपना डेब्यू करने के बाद 104 वनडे मैचों में कुल 2477 रन बनाए. जबकि टेस्ट मैचों में उन्होंने 1993 में पदार्पण किया था. पूरे कैरियर में 17 टेस्ट मैचों में उन्होंने 1084 रन बनाए. दोनों फॉर्मेट में कांबली ने 6 शतक और 17 अर्द्धशतक लगाए. कांबली का कैरियर साल 2000 के बाद पूरी तरह गड़बड़ हो गया. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 1995 में खेला और 2000 में अंतिम ओडीआई मैच में श्रीलंका के खिलाफ हिस्सा लिया. लगातार 9 साल तक इंतजार करने के बाद कांबली ने 2009 में संन्यास लिया.   

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola