तीन अलग फ्लाइट और दो घंटे की ड्राइव कर जानें किस क्रिकेटर की शादी में पहुंचे MS DHONI
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Apr 2020 11:27 AM
Mandeep Singh reveals how MS Dhoni attended his wedding: धौनी को देख मनदीप की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा. यह पल उनके लिए बहुत ही खास था.
झारखंड के राजकुमार ‘जी हां’, यानी महेंद्र सिंह धौनी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. धौनी के कई किस्से उनके साथ खेलने वाले खिलाडियों के जेहन में आज भी कैद हैं. इन्हीं में से एक किस्से को पंजाब टीम के कप्तान मनदीप सिंह ने याद किया और लोगों को बताया. मनदीप को आज भी वह दिन याद है, जब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी उनकी शादी में मस्ती करने पहुंचे थे.
धौनी के मनदीप की शादी में आने से इस क्रिकेटर के लिए वह दिन और भी खास बन गया था. धौनी को देख मनदीप की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा. यह पल उनके लिए बहुत ही खास था. ऐसा इसलिए क्योंकि वह काफी लंबा सफर तय करके बधाई देने पहुंचे थे. तीन अलग-अलग फ्लाइट्स और दो घंटे की ड्राइविंग के बाद धौनी मनदीप के पास पहुंचे थे.
Also Read: लक्ष्मण ने लगाई बंगाल के बल्लेबाजों के लिए ऑनलाइन क्लास, खिलाड़ियों को दी खास तरह की ट्रेनिंग
आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मनदीप सिंह अपनी शादी में धौनी को आया देखकर हैरान हो गये और खुशी से उछल पड़े. मनदीप ने स्पोर्ट्सकीड़ा को पिछले दिनों दिये साक्षात्कार में इस वाकया का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मेरी शादी दिसंबर 2016 को हुई थी. मैंने अपनी शादी में आने के लिए धौनी को निमंत्रण भेजा था लेकिन वे आएंगे ऐसा नहीं लग रहा था. निमंत्रण मिलने के बाद धौनी ने यह नहीं बताया था कि वह पहुंचेंगे या नहीं.
मनदीप ने आगे बताया कि धौनी ने कहा था कि उन्हें न्यूयॉर्क जाना है, लेकिन उन्होंने इस मौके पर आकर मुझे सरप्राइज देने का काम किया. धौनी ने अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकाला जो मेरे लिए यादगार रहा. साक्षात्कार के दौरान मनदीप ने कहा कि धौनी पहले रांची से दिल्ली आये. उसके बाद वह वहां से अमृतसर पहुंचे. अमृतसर पहुंचने के बाद धौनी ने दो घंटे कार ड्राइव की…इतना करने के बाद वे मेरी शादी में पहुंचे.
Also Read: आर अश्विन ने बताया कि टी-20 में किस बल्लेबाज को आउट करना है मुश्किल
मनदीप ने कहा कि माही भाई ऐसे क्रिकेटर हैं जो कभी भी अपना स्टटेस नहीं दिखाते. मनदीप को बहुत अच्छे से याद है कि वो दोनों साथ में खाना खाते थे. धौनी हमेशा ही बिरयानी की तरह कुछ देसी खाना मंगवाना पसंद करते हैं और नीचे बैठकर खाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










