ये पूर्व क्रिकेटर भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में हैं भर्ती
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Jul 2020 11:16 AM
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. चौहान के इस घातक संक्रमण के लिए पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी शनिवार देर रात मिली
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. चौहान के इस घातक संक्रमण के लिए पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी शनिवार देर रात मिली जब पूर्व भारतीय क्रिकेटरों आकाश चोपड़ा और आरपी सिंह ने ट्वीट करके उनके जल्द उबरने की कामना की. चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘चेतन चौहान भी कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं.
उनके जल्द उबरने की कामना करता हूं. ” आरपी सिंह ने लिखा, ‘‘अभी सुना कि चेतन चौहान कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं. उनके जल्द उबरने की कामना करना हूं. ” चौहान का शुक्रवार को कोरोना वायरस परीक्षण किया गया था और 72 साल के इस पूर्व क्रिकेटर को कथित तौर पर लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
चौहान के परिवार के सदस्यों का भी कोविड-19 परीक्षण होगा और फिलहाल उन्हें घर में ही पृथकवास में रखा गया है. उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय हैं. लोकसभा के पूर्व सदस्य चौहान उन कुछ पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में शामिल हैं जो इस वायरस से संक्रमित हुए हैं.
दोनों ने 1970 के दशक में 10 बार शतकीय साझेदारी की और मिलकर तीन हजार से अधिक रन बनाए. चौहान ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए काफी रन बनाए.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










