एशिया कप 2022 में गलत टीम चयन के कारण हारी टीम इंडिया, सर्वे में 66 फीसदी प्रशंसकों की राय

**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @Jaspritbumrah93 ON SUNDAY, AUG. 28, 2022** Dubai: Indian bowler Hardik Pandya celebrates with teammate Dinesh Karthik after a wicket during the Asia Cup 2022 cricket match between India and Pakistan, at Dubai International Cricket Stadium, UAE. India won by 5 wickets. (PTI Photo)(PTI08_29_2022_000004B)
एशिया कप 2022 में भारत की हार के बाद फैंस में काफी असंतोष है. एक सर्वे में प्रशंसकों ने अपनी राय दी है कि टीम के गलत चयन के कारण भारत मैच हारा. करीब 66 फीसदी लोगों की ऐसी राय है. वहीं कई लोगों ने जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन के टीम में नहीं रहने को मुख्य कारण माना है.
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के एशिया कप में खराब प्रदर्शन पर लोकप्रिय दैनिक मलयाला मनोरमा के एक सर्वेक्षण में 66 प्रतिशत से अधिक प्रशंसकों ने माना कि टीम का खराब चयन इसकी मुख्य वजह रही. अखबार ने सुपर चार चरण में दुबई में पाकिस्तान और श्रीलंका से भारत को मिली पराजय पर एक ऑनलाइन सर्वेक्षण किया था. टीम सुपर चार चरण की बाधा पार करने में विफल रही थी.
इस मीडिया संगठन ने रोहित शर्मा की टीम के खराब प्रदर्शन का विश्लेषण करने के लिए प्रशंसकों से कुछ सवाल पूछे जिसमें 66 फीसदी ने टीम के खराब चयन को हार का मुख्य कारण बताया. इस सर्वेक्षण में 26.37 प्रतिशत ने टीम के अति-आत्मविश्वास को हार का मुख्य कारण माना तो वहीं 3.79 प्रतिशत ने जरूरत से ज्यादा क्रिकेट खेलने और 2.93 प्रतिशत ने खिलाड़ियों की अधिक उम्र को हार की मुख्य वजह बतायी.
Also Read: Asia Cup 2022 Final: इतने संकट में भी श्रीलंका ने कैसे जीता एशिया कप खिताब, जानें ये आठ बड़े कारण
सर्वे में एक और सवाल यह था कि बल्लेबाजी के किस पहलू ने सबसे ज्यादा निराश किया. इसमें बल्लेबाजी ऑलराउंडरों (33.09%) की कमी और एकदिवसीय शैली की बल्लेबाजी (31.14%) को लगभग बराबर की संख्या में प्रशंसकों ने विफलता के लिए जिम्मेदार ठहराया. गेंदबाजी के सवाल पर 34.68 प्रतिशत प्रशंसकों ने आखिरी ओवरों की गेंदबाजी को टीम की कमजोर कड़ी माना तो वहीं 40.05 प्रतिशत लोगों का मत था कि गेंदबाजी में ठीक तरीके से बदलाव नहीं हुये.
सर्वे में 43.59 प्रशंसकों ने कहा कि टीम को जसप्रीत बुमराह की कमी खली जबकि 42.49 प्रतिशत प्रशंसक टीम में संजू सैमसन को देखना चाहते थे. सर्वेक्षण के अनुसार, ‘अधिकांश प्रशंसको ने महसूस किया कि अगर बुमराह और सैमसन टीम का हिस्सा होते, तो एशिया कप में भारत की किस्मत पलट सकती थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




