ePaper

Asia Cup 2022: फाइनल में हार के बाद सलमान के गाने पर रोते नजर आए पाकिस्तान के 'मीम किंग', देखें वीडियो

Updated at : 12 Sep 2022 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2022: फाइनल में हार के बाद सलमान के गाने पर रोते नजर आए पाकिस्तान के 'मीम किंग', देखें वीडियो

एशिया कप 2022 फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हार मिलने पर मोमिन ने कुछ मजेदार वीडियो शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. मोमिन अपने वीडियो में सलमान खान के एक गाने पर रोते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान के ‘मीम किंग’ और ‘मारो मुझे मारो’ वायरल वीडियो से फैमस हुए मोमिन साकिब (Momin Saqib) एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं. फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 23 रन से शिकस्त मिलने पर मोमिन ने कुछ मजेदार वीडियो शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं इस बार मोमिन अपने वीडियो में सलमान खान के एक गाने पर रोते नजर आ रहे हैं.

पाक टीम के हार के बाद रोते दिखे

भारत के एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तान को यह खिताब जीतने की उम्मीद थी. लेकिन रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को हार झेलनी पड़ी और उनके हाथ से यह ट्रॉफी फिसल गई. इस हार के ठीक बाद मोमिन ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम से ही कुछ वीडियो शेयर किए. एक वीडियो में वह सलमान खान की ‘तेरे नाम’ फिल्म के टाइटल ट्रेक पर रोते नजर आ रहे हैं तो वहीं एक और वीडियो में वह श्रीलंका को ट्रॉफी देने की बात कर रहे हैं. इससे पहले मोमिन ने एशिया कप 2022 में भारत-पाक की ग्रुप स्टेज में हुई भिड़ंत के दौरान भी कई मजेदार वीडियो शेयर किए थे.

https://www.instagram.com/reel/CiYC2Z4j2Uv/?utm_source=ig_embed&ig_rid=22197f6a-5e20-4d58-b636-f9aaeb5e4a72
https://www.instagram.com/mominsaqib/?utm_source=ig_embed&ig_rid=167284c2-b44b-4db2-a2fb-7637c3a23c92
https://www.instagram.com/mominsaqib/?utm_source=ig_embed&ig_rid=356ec3d9-00de-41c0-8fa3-b48eb5a4e383
Also Read: Asia Cup 2022 Final: इतने संकट में भी श्रीलंका ने कैसे जीता एशिया कप खिताब, जानें ये आठ बड़े कारण
फाइनल में बूरी तरह हारा पाकिस्तान

श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को 2022 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया. भानुका राजपक्षे (नबाद 71 रन) और वनिंदु हसरंगा (27 रन पर 3 विकेट) इस जीत के हीरो रहे. इसी के साथ श्रीलंका छठी बार एशिया कप खिताब जीत चैंपियन बना. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 147 रन पर सिमट गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola