वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा

Updated at : 11 Feb 2026 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
England vs West Indies

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, फोटो पीटीआई

T20 World Cup 2026 के 15वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हरा दिया. मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 166 रन पर आउट हो गई. वेस्टइंडीज की जीत में शेरफेन रदरफोर्ड की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. रदरफोर्ड ने 42 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए. जबकि गेंदबाजी में गुडाकेश मोती ने तीन और रोस्टन चेज ने दो विकेट चटकाए.

इंग्लैंड को हराकर वेस्टइंडीज टॉप पर

इंग्लैंड को हराकर वेस्टइंडीज की टीम प्वाइंट्स टेबल के टॉप में पहुंच गई है. वेस्टइंडीज की यह लगातार दूसरी जीत है. इंडीज की टीम दो मैचों में दो जीत के बाद 4 अंक और +1.625 नेट रन रेट लेकर टॉप पर पहुंच गई. जबकि ग्रुप सी में स्कॉटलैंड की टीम दो मैचों में एक जीत के बाद 2 अंक और +0.950 नेट रन रेट लेकर दूसरी स्थान पर पहुंच गई है. दो अंक लेकर इंग्लैंड की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी लेकिन अंत खराब

वेस्टइंडीज के 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही. फिलिप साल्ट और जोस बटलर ने अच्छी शुरुआत दिलाई. हालांकि दोनों की जोड़ी अधिक देर नहीं जम पाई और 38 के स्कोर पर टीम को पहला झटका साल्ट के रूप लगा. साल्ट 14 गेंदों में 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाए. उसके बाद जोस बटलर और जैकब बेथेल ने टीम के स्कोर को 74 रनों तक पहुंचाया. बटलर 14 गेंदों में 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए. जैकब बेथेल ने 33 और सैम कुरेन ने 43 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत की राह में आगे बढ़ाए लेकिन बाकी के बैटरों ने साथ नहीं दिया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola