ePaper

WTC Final: खिताबी मुकाबले में विराट कोहली रचेंगे इतिहास, ब्रैडमैन, सचिन और पॉन्टिंग के रिकॉर्ड होंगे ध्वस्त !

Updated at : 06 Jun 2023 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
WTC Final: खिताबी मुकाबले में विराट कोहली रचेंगे इतिहास, ब्रैडमैन, सचिन और पॉन्टिंग के रिकॉर्ड होंगे ध्वस्त !

WTC Final 2023: 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले के दौरान भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की तैयारियां जोरों पर है. दोनों टीमें इस फाइनल मुकाबले को जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं.

undefined

भारत को अगर यह मुकाबला जीतना है तो टीम के स्टार दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला चलना बहुत जरुरी है. वहीं कोहली इस फाइनल मुकाबले बल्ले से इतिहास रचते हुए डॉन ब्रैडमैन, सचिन तेंदुलकर और रिकी पॉन्टिंग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

undefined

कोहली अपने टेस्ट करियर में 28 शतक जड़ चुके हैं. वही डॉन ब्रैडमैन ने अपने टेस्ट करियर में 29 शतक लगाया था. ऐसे में कोहली उनके शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ 1 सेंचुरी दूर हैं. फैंस को पूरी उम्मीद है कि कोहली खिताबी मुकाबले में ब्रैडमैन की सेंचुरी की बराबरी कर लेंगे.

undefined

विराट कोहली टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में रिकी पॉन्टिंग का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. दरअसल, पॉन्टिंग ने आईसीसी के नॉकआउट मुकाबले के 18 पारियों में सबसे अधिक 731 रन बनाए हैं. वहीं कोहली 619 रनों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. ऐसे में अगर विराट फाइनल मुकाबले में 112 रन बना लेंगे तो वह आईसीसी के नॉकआउट मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

undefined

पॉन्टिंग से पहले विराट की नजरें भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर रहेगी. सचिन ने आईसीसी के नॉकआउट मुकाबले में 658 रन बनाए हैं. ऐसे में विराट अगर फाइनल मुकाबले में 39 रन बनाएंगे तो वह सचिन का रिकॉर्ड तोड़ आईसीसी नॉकआउट मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.   

undefined

आपको बता दें कि विराट कोहली इस समय कमाल की फॉर्म में हैं. हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2023 में विराट का बल्ला जमकर चला था. उन्होंने आईपीएल में 2 शतक भी लगाया था. ऐसे में फैंस के पूरी उम्मीद है कि वह डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले में भी बल्ले से धमाका करेंगे.

Also Read: WTC Final 2023: खिताबी मुकाबले से पहले डब्ल्यूटीसी ट्रॉफी के साथ नजर आए रोहित शर्मा और पैट कमिंस, फोटो वायरल
विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola