ePaper

PSL 2023 में बल्लेबाजों की हो रही बल्ले-बल्ले, इस सीजन में लग चुके हैं 7 शतक

Updated at : 12 Mar 2023 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
PSL 2023 में बल्लेबाजों की हो रही बल्ले-बल्ले, इस सीजन में लग चुके हैं 7 शतक

PSL 2023 Centuries, Usman Khan: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 (PSL) में बल्लेबाजों का पलड़ा अभी तक काफी हावी रहा है. खासतौर पर पिछले 10 दिनों में हुए मुकाबले में इस लीग में 7 शतक लग चुके हैं. वहीं इस दौरान टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज सेंचुरी भी लगी है.

विज्ञापन
undefined

पाकिस्तान टीम और पीएसएल में पेशावर जल्मी टीम के कमान संभालने वाले अनुभवी स्टार बैट्समैन बाबर आजम ने पीएसल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 65 गेंदों में 115 रनों की शतकीय पारी खेली थी.

undefined

इसी मुकाबले में इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते हुए 63 गेंदों में ताबड़तोड़ 145 रनों की पारी खेली थी. रॉय की पारी के दम पर क्वेटा यह मुकाबला जीती थी.

undefined

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के अनुभवी आक्रमक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का भी बल्ला इस सीजन खूब चला है. उन्होंने इस सीजन कराची किंग्स के खिलाफ 67 गेंदों में 117 रन की पारी खेली थी.

Also Read: IND VS AUS: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ी शानदार सेंचुरी, टेस्ट में शतक का सूखा किया खत्म
undefined

मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान का भी बल्ला पीएसएल में जमकर चल रहा है. रिजवान ने करीची किंग्स के खिलाफ 64 गेंद में 110 रनों की कप्तीनी पारी खेली थी.

undefined

लाहौर के अनुभवी विस्फोटक ओपनर फखर जम़ा ने इस सीजन शानदार शतक इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ लगाया था. उनके इस शतक के दम पर टीम ने यह मुकाबला आसानी से जीता था.

undefined

मुल्तान सुल्तान के स्टार खिलाड़ी और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा खरीदे गए राइली रूसो ने 41 गेंदों पर 11 रनों की तूफानी पारी खेली थी. उनकी यह पारी पीएसएल की सबसे तेज शतक लगाने वाली पारी थी. हालांकि उनका यह रिकॉर्ड सिर्फ 24 घंटे में टूट गया.

undefined

राइली रूसो का पीएसएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड उनके ही टीम मुल्तान सुल्तान के ओपनर उस्मान खान ने तोड़ा. उस्मान खान ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में 100 रन बना दिए. इससे तेज शतक पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास में किसी ने नहीं बनाया है.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola