IND VS AUS: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ी शानदार सेंचुरी, टेस्ट में शतक का सूखा किया खत्म

Published by : Saurav kumar Updated At : 12 Mar 2023 12:43 PM

विज्ञापन

IND vs AUS, Virat Kohli Test Century after 3 Years: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को टेस्ट में शतकों का सूखा आखिरकार खत्म हो गया है. विराट ने अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया.

विज्ञापन

Virat Kohli 75th International Century: अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट का चौथा दिन का खेल जारी है. इस टेस्ट मैच में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है. फैंस को लंबे समय से विराट के इस शतक का इंतजार था. आखिरकार कोहली ने 3 साल और 4 महीने के लंबे इतंजार के बाद टेस्ट में अपनी 29वीं सेंचुरी पूरी कर ली है. विराट का यह शतक उनके करियर की 75वीं सेंचुरी है. आपको बता दें कि विराट कोहली ने आखिरी बार नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था.

विराट कोहली ने करियर की जड़ी 75वीं सेंचुरी

विराट कोहली ने अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल की बैटिंग की. वह शुरुआत से ही मैच में काफी पॉजिटिव नजर आएं. यह उनकी बैटिंग में भी झलका. विराट ने अपनी इनिंग में एक भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को खुद पर हावी होने का मौका नहीं दिया. उन्होंने अपनी इस पारी में सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. वहीं आपको बता दें कि विराट कोहली का यह उनके करियर की 75वीं इंटरनेशनल सेंचुरी है. अब सचिन के 100 शतक के बाद विराट सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

विराट कोहली ने भारत में 4 हजार रन भी किए पूरे

विराट कोहली ने अहमदाबाद में खेले जा रहे टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिया हैं. उन्होंने इस मैच में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा को पछाड़कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं इस मामले में पहले स्थान पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम है. वहीं इसके अलावा विराट ने इसी मैच में भारत में खेलते हुए 4 हजार टेस्ट रन भी पूरे कर लिए हैं. विराट जिस शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस को अब यह उम्मीद है कि वह इस मैच में दोहरा शतक भी लगाएंगे.   

Also Read: IND vs AUS: Virat Kohli की बैटिंग देख दंग रह गए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, बल्ला उठाकर किया चेक

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola