ePaper

IND vs SL: रोमांचक मुकाबले में मावी बने जीत के हीरो, भारत ने आखिरी गेंद पर अपने नाम किया मैच, PHOTOS

Updated at : 04 Jan 2023 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs SL: रोमांचक मुकाबले में मावी बने जीत  के हीरो, भारत ने आखिरी गेंद पर अपने नाम किया मैच, PHOTOS

IND vs SL 1st T20 Highlights: शिवम मावी की घातक गेंदबाजी और दीपक हुड्डा की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय यूवा टीम ने सीरीज पहले टी20 में श्रीलंका को 2 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की. इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

विज्ञापन
undefined

IND vs SL 1st T20 Highlights: दीपक हुड्डा की तूफानी बल्लेबाजी और डेब्यू कर रहे शिवम मावी की घातक गेंदबाजी के बदौलत युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम ने मंगलवार को तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 में श्रीलंका पर दो रन की रोमांचक जीत दर्ज की. हुड्डा और अक्षर पटेल की 38 गेंद में 68 रन की अटूट साझेदारी कर भारत को पांच विकेट पर 162 रन तक पहुंचाया. जवाब में श्रीलंका की टीम आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में 160 रन पर आउट हो गयी.

undefined

श्रीलंका के स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम 94 रन पर पांच विकेट गंवा कर मुश्किल में थी, लेकिन दीपक हुड्डा ने 23 गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से 41 रन जबकि अक्षर ने 20 गेंद में नाबाद 31 रन (तीन चौके और एक छक्का जड़ा) की पारी खेल टीम की वापसी करायी. इससे पहले ईशान किशन ने पहले ओवर में ही कासुन रजिता के खिलाफ छक्का और दो चौका जड़ टीम का आक्रमण शुरुआत दिलायी. इस ओवर से 17 रन बने.

undefined

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के तेज गेंदबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन श्रीलंका के कप्तान दासून शनाका ने 27 गेंद में तीन चौके और इतने ही छक्के जड़ित पारी से मैच में टीम की उम्मीदों को बनाये रखा. वानिंदु हसरंगा (10 गेंद में 21) और चमिका करुणारत्ने (16 में नाबाद 23 रन) ने भी आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को आखिर तक मैच में बनाये रखा. आखिरी ओवर में श्रीलंका को 13 रन चाहिये थे, लेकिन अक्षर ने छक्का खाने के बाद भी गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और टीम को दो रन से जीत दिला दी.

Also Read: IND vs SL: अक्षर पटेल ने श्रीलंका के मुंह से छिनी जीत, जानिए आखिरी ओवर के रोमांच की पूरी कहानी
undefined

भारत के लिए ईशान किशन ने 29 गेंद में 37 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 27 गेंद में 29 रन की उपयोगी पारियां खेली. लक्ष्य का बचाव करते हुए मावी ने अपने शुरुआती दो ओवर में पथुम निसंका और धनंजय डिसिल्वा को आउट कर शानदार आगाज किया. मावी ने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट हासिल किए. वहीं उमरान मलिक ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिये.

undefined

मावी के साथ इस मैच में पदार्पण कर रहे शुभमन गिल (सात रन) ने अपनी पारी की पहली गेंद पर दिलशान मदुशंका के खिलाफ चौका जड़ा, लेकिन अगले ओवर में गेंदबाजी के लिए आये महीश तीक्षणा की गेंद पर पगबाधा हो गये. पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस मैच में नहीं चला और वह 10 गेंद की पारी में सात रन बना कर करुणारत्ने की गेंद पर राजपक्षे को कैच देकर पवेलियन लौट गये.

undefined

श्रीलंका को दो ओवर में 29 रन चाहिए थे और हर्षल के ओवर में करूणारत्ने ने छक्का जड़कर 16 रन बटोरे. आखिरी ओवर में अक्षर के सामने 13 रन का बचाव करने की चुनौती थी, लेकिन करुणारत्ने ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर रोमांच बढ़ा दिया. टीम को आखिरी तीन गेंद में पांच रन चाहिये थे, लेकिन अक्षर ने धैर्य नहीं खोया और भारत को जीत दिलायी. इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola