Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत ने जीती सीरीज

Updated:
विज्ञापन

Image: BCCI Social Media

Smriti Mandhana: एक ओर भारतीय पुरुष टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक हार दर्ज कर रही है, तो दूसरी ओर महिला टीम ने सीरीज जीत ली है. तीन मैचों की सीरीज में आखिरी मैच में भारतीय महिला टीम की जीत के साथ इस मैच में स्मृति मंधाना ने भी रिकॉर्ड बनाया.

विज्ञापन

Smriti Mandhana: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच भारत ने जीत लिया. 1-1 से बराबरी पर चल रही सीरीज का आखिरी मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण था. इस मैच में भारत ने बाजी मार ली. भारत ने न्यूजीलैंड के 233 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. स्मृति के 100 रन एवं कप्तान हरमनप्रीत की 59 रनों की नाबाद पारी की बदौलत भारत ने सीरीज अपने नाम की. मंधाना की शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. दीप्ति शर्मा के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला.

स्मृति का रिकॉर्ड शतक

स्टार बल्लाबाज स्मृति मंधाना की रिकॉर्ड शतकीय पारी की बदौलत भारत ने मैच जीत लिया. स्मृति मंधाना के नाम एकदिवसीय मैचों भारत के लिए सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड हो गया है. स्मृति ने 88 मैचों में 8 शतक लगाकर पूर्व कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा. मिताली 232 मैचों में 7 शतक लगाए थे. हरमनप्रीत कौर ने 135 मैचों में 6 शतक लगाए हैं. मंधाना ने 88 मैचों में 45 की औसत से 3690 रन बनाए हैं. स्मृति ने 137 के उच्चतम स्कोर के साथ 8 शतकों के अलावा 27 अर्द्धशतक भी लगाए हैं. 

स्मृति से ऊपर 6 खिलाड़ी हैं. 15 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग शीर्ष पर हैं. लेनिंग ने 103 मैचों में ही यह उपलब्धि हासिल की है. उनके बाद न्यूजीलैंड की स्टार बल्लेबाज सूजी बेट्स हैं, उन्होंने 13 शतक लगाए हैं. इंग्लैंड की टेमसिन बेमोंट 10 शतक लगाकर तीसरे स्थान पर हैं.

अंतिम मैच का हाल

न्यूजीलैंड की विश्वकप विजेता टीम को धूल चटाने में भारतीय टीम मंगलवार को भारतीय टीम अपने पूरे लय में नजर आई. पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 232 रन बनाए. ब्रुक हैलीडे कीवी पारी में टॉप स्कोरर रहीं. हैलीडे ने 86 रन का योगदान दिया. भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने कसी हुई बॉलिंग की और 3 विकेट लिए. 

भारतीय टीम ने 233 रनों के लक्ष्य को स्मृति मंधाना के शतक और कप्तान हरमनप्रीत के 59 रनों की बदौलत 236 रन बनाकर मैच जीता. स्मृति ने 100 रन की अपनी पारी में 10 चौके लगाए. कप्तान हरमनप्रीत ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर 45.2 ओवर में जीता. इंडियन टीम का अगला दौरा दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया को होगा. इस दौरे पर टीम सीरीज जीत के आत्मविश्वास के साथ उतरेगी.

यह भी पढ़ें: भारत से हार ने मेरा कैरियर खत्म कर दिया, संन्यास के बाद बोला ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी

यह भी पढ़ें: CR7 Football Video: पेनाल्टी से चूके रोनाल्डो, फैन का टूटा मोबाइल, अल नासर साऊदी किंग्स कप से बाहर

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola