ePaper

शुभमन गिल ने टीम इंडिया के इस पूर्व ऑलराउंडर को दिया शतक का श्रेय, कहा- क्रीज पर टिके रहने की दी थी सलाह

Updated at : 23 Aug 2022 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
शुभमन गिल ने टीम इंडिया के इस पूर्व ऑलराउंडर को दिया शतक का श्रेय, कहा- क्रीज पर टिके रहने की दी थी सलाह

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा और भारत ने जिम्बाब्वे को आखिरी वनडे मुकाबले में हराकर क्लीन स्वीप किया. गिल ने अपने करियर का पहला वनडे शतक जड़ा. उन्होंने अपनी बड़ी पारी का श्रेय टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को दिया.

विज्ञापन

हरारे : भारत के प्रतिभावान बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा है कि पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने उन्हें कहा था कि क्रीज पर जमने के बाद अंत तक बल्लेबाजी करने का प्रयास करो. युवराज की यह सलाह गिल के काफी काम आयी और उन्होंने यहां जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय के दौरान करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा. गिल ने सोमवार को 97 गेंद में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 130 रन की पारी खेली, जिससे भारत ने जिंबाब्वे को 13 रन से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप किया.

गिल ने मानी युवराज सिंह की सलाह

उनकी इस पारी की युवराज सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने सराहना की. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा डाले गये वीडियो में गिल ने कहा, जिम्बाब्वे आने से पहले मैं उनसे (युवराज) मिला था और उन्होंने मुझे कहा कि तुम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हो. वहां जाओ और अगर क्रीज पर जम जाओ तो पूरे ओवर खेलने का प्रयास करो. उन्होंने कहा, मैंने उन्हें कहा कि शतक नहीं आ रहा और उन्होंने कहा कि चिंता मत करो, यह बनेगा.

Also Read: IND vs ZIM: शुभमन गिल ने जड़ा पहला वनडे शतक, भारत ने जिम्बाब्वे पर किया क्लीन स्वीप
वेस्टइंडीज के खिलाफ बारिश की वजह से शतक नहीं पाये थे गिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली श्रृंखला में नाबाद 98 रन बनाने के बाद बारिश के कारण शतक से महरूम रहे गिल युवराज और विराट कोहली के बाद विदेशी सरजमीं पर शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं. मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये गिल ने बातचीत के दौरान ईशान किशन से कहा, यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकेट था. मुझे आपका साथ मिला और भाग्य मेरे पक्ष में था. मेरे लिए यह महत्वपूर्ण था कि मैं इस अवसर का अधिक से अधिक फायदा उठाऊं और मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा किया.

सिकंदर रजा ने भी जड़ा शानदार शतक 

जिंबाब्वे के बल्लेबाज सिकंदर रजा ने भी 95 गेंद में 115 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जीत की ओर ले गये लेकिन इसके बाद गिल ने लांग आन में उनका शानदार कैच लपका जिसके बाद भारत 13 रन से जीत दर्ज करने में सफल रहा. गिल ने कहा, मुकाबला काफी कड़ा था. हमें उम्मीद नहीं थी कि मुकाबला इतना करीबी रहेगा लेकिन यही क्रिकेट है. जब गेंद हवा में थी तो पहले मैं सोच रहा था कि गेंद आसानी से मेरे पास आयेगी. लेकिन गेंद नीचे गिर रही थी और मैंने सिर्फ इसे पकड़ने के लिए गोता लगाया.

Also Read: शुभमान गिल चुने गये आईपीएल ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर”, कहा – मौके का फायदा उठाया

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola